फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP announces election chiefs for Lok Sabha, Assembly constituencies in Maharashtra Political Updates

Maharashtra: महाराष्ट्र में भाजपा की तैयारी तेज, सभी लोकसभा-विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रमुख किए नियुक्त

Thu, 08 Jun 2023 07:11 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Jun 2023 07:11 PM IST
सार

 भाजपा ने  महाराष्ट्र में गुरुवार को राज्य की 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रमुखों की घोषणा की है। चुनाव प्रमुख चुनाव तैयारी और प्रबंधन के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
BJP announces election chiefs for Lok Sabha, Assembly constituencies in Maharashtra Political Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में इन दिनों राजनीति खासा जोरों पर है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार चल रही है, जिसमें भाजपा भी साथ है। वहीं आगे की तैयारी के लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। महाराष्ट्र में भाजपा ने गुरुवार को राज्य की 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रमुखों की घोषणा की है।

विज्ञापन


राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव प्रमुख चुनाव तैयारी और प्रबंधन के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में, हम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हम 45 से अधिक लोकसभा और 200 से अधिक विधानसभा सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन


चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि शिवसेना जिन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहां भाजपा के चुनाव प्रमुख शिवसेना उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों के प्रदर्शन से लोगों को अवगत कराने के लिए अपनी 'मोदी@9' पहल के तहत पार्टी ने अगले एक महीने में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 60,000 लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बावनकुले ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जून को मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी राज्य में पीएम मोदी की रैली की भी योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed