Rajya Sabha Election 2024: भाजपा ने झारखंड से घोषित किया अपना राज्यसभा उम्मीदवार, प्रदीप वर्मा के नाम का एलान
Rajya Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रत्येक दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड में प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रत्येक दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड में प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्मा ने 11 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव 21 मार्च को होगा। झारखंड से राज्यसभा के दो सदस्य भाजपा के समीर उरांव और कांग्रेस के प्रसाद साहू तीन मई को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। जिससे इन पदों को भरने के लिए दोबारा चुनाव कराना जरूरी हो गया है।
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि चार मार्च से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की गई,11 मार्च इसकी आखिरी तारीख है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 14 मार्च है।
उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा परिसर में 21 मार्च की सुबहर नौ बजे मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। अधिकारी ने बताया कि मतों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे होगी।