फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp and social media slams Mamata Banerjee on her decision to ban immersion of Durga statue

ममता बनर्जी के फैसले से सोशल मीडिया में मचा बवाल, 'बंगाल बन चुका सीरिया और सीएम ISIS की मुखिया'

Thu, 24 Aug 2017 11:37 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Thu, 24 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
bjp and social media slams Mamata Banerjee on her decision to ban immersion of Durga statue
ममता बनर्जी

कोलकाता में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर लिए गए फैसले ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जनता उनके फैसले से नाराज है, इसलिए सोशल मीडिया के जरिये अपने गुस्से को जाहिर कर रही है।

विज्ञापन


वहीं विरोधी पार्टी भाजपा ने भी ममता के इस फैसले की आलोचना की और इसे तुष्टिकरण की नीति बताया।भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि हिंदुओं के त्योहारों पर पाबंदी लगा कर ममता अल्पसंख्यक तबके को खुश करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  ममता बनर्जी ने लगाई दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने बीते साल की तरह इस साल भी विजयादशमी के अगले दिन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर पाबंदी लगा दी है। ये पाबंदी मुहर्रम के जुलूस को ध्यान में रखते हुए लगायी गई है।

पढ़ें: ममता बनर्जी ने की मोदी की तारीफ, कहा- मैं प्रधानमंत्री का फेवर करती हूं

विजयादशमी का त्योहार 30 सितंबर को है जबकि एक अक्टूबर को मुहर्रम है। इसलिए ममता बनर्जी ने आदेश दिया है कि विजयादशमी को शाम 6 बजे के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। उनके इस फैसले के बाद ट्विटर पर लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। 

ट्विटर पर ममता के फैसले की हुई जमकर आलोचना

bjp and social media slams Mamata Banerjee on her decision to ban immersion of Durga statue
ममता बनर्जी

ट्विटर यूजर स्वरा ने ट्वीट किया, जब आप किसी एक धर्म को अपना त्योहार मनाने से रोकते हैं क्योंकि दूसरे धर्म का भी त्योहार है, तो यह सांप्रदायिक है। इसके बावजूद आप खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं। 



एक ट्विटर यूजर ने ममता की तुलना ISIS के प्रमुख से कर दी। उसने कहा कि बंगाल हिंदुओं के लिए सीरिया बन चुका है और ममता वहां के मुस्लिमों के लिए ISIS की मुखिया बन गई हैं। वो बंगाल के हिंदुओं के लिए सीएम नहीं हैं। 
 



ममता के फैसले से दुखी सोशल मीडिया यूजर सीमा चौधरी ने बंगाल को बंगालिस्तान और हिंदुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक कह डाला।



सोशल मीडिया पर सक्रिय एक यूजर ने कहा कि ममता बनर्जी हिंदुओं को दबाना चाहती हैं, और अपना वोट बैंक सुरक्षित रखने के लिए मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही हैं। और यह सेकुलर ममता बनर्जी का स्टाइल है।   


 
अमित कुमार नाम के शख्स ने ममता पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि आप पुरानी किट बैग के साथ गेम खेल रही हैं, आपको अपग्रेड होना चाहिए, क्योंकि अब केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं है। 



अपने फैसले पर कड़ी आलोचना के बीच ममता बनर्जी ने ट्वीट के जरिए कहा कि 2 से 4 अक्तूबर तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सकता है। वहीं बीजेपी सरकार ने इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed