{"_id":"63173e0d0f80785ebb38c02a","slug":"bjp-and-shinde-jis-shiv-sena-will-together-fight-bmc-polls-and-win-maharashtra-deputy-cm-devendra-fadnavis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: फडणवीस का दावा- भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली असली शिवसेना मिलकर लड़ेंगे बीएमसी चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: फडणवीस का दावा- भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली असली शिवसेना मिलकर लड़ेंगे बीएमसी चुनाव
Tue, 06 Sep 2022 10:28 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:28 PM IST
सार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिंदे जी के नेतृत्व वाली वास्तविक शिवसेना मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। फडणवीस की ओर से यह बयान तब आया है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई के दौरे पर हैं। इससे पहले शाह ने कह दिया था कि इस बार उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखानी है।
भाजपा के चुनावी रणनीति के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने बीएमसी चुनाव को लेकर राज्य के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की थी। शिंदे के साथ बीएमसी का चुनाव लड़ने का फैसला अमित शाह और भाजपा नेताओं की बीच हुई बैठक के बाद लिया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि इस बार का बीएमसी चुनाव मतलब आर या पार की आखिरी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एक तरह से यह लड़ाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना को सत्ता से हटाने के लिए है। वहीं दूसरी ओर शाह ने भाजपा के लिए मिशन 135 का नारा दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिंदे ने आज अपने सभी विधायकों को डिनर के लिए आमंत्रण दिया है। माना जा रहा है कि शिंदे इस मीटिंग में दशहरा रैली और बीएमसी चुनाव पर चर्चा करने वाले हैं।
वहीं गणपति उत्सव के दौरान दो दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान सोमवार को पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में शाह ने कहा, यदि आप किसी व्यक्ति को किसी भी स्थान पर मारते हैं, तो यह दुख देता है। जब आप किसी व्यक्ति को उसके घरेलू मैदान पर मारते हैं तो दर्द और गहरा होता है। अब यह समय शिवसेना को गहरा घाव देने का है।
उन्होंने कहा था, "मैं आप सभी से पूछ रहा हूं। जब तक भाजपा मुंबई पर नियंत्रण नहीं कर सकती, आप महाराष्ट्र नहीं जीत सकते। असली शिवसेना हमारे साथ आई है और अब उद्धव को उनकी जगह दिखाने का समय आ गया है।"