{"_id":"64049e6d608ab353fc04e3f3","slug":"bjp-and-aam-aadmi-party-will-target-each-other-on-the-issue-of-corruption-on-holi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP vs AAP: होली पर सियासी घमासान तेज, भाजपा जलाएगी भ्रष्टाचार का पुतला तो आम आदमी पार्टी बताएगी ये सच्चाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP vs AAP: होली पर सियासी घमासान तेज, भाजपा जलाएगी भ्रष्टाचार का पुतला तो आम आदमी पार्टी बताएगी ये सच्चाई
Sun, 05 Mar 2023 07:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:22 PM IST
सार
भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के पास भ्रष्टाचार की होलिका का दहन करेंगे। दोनों नेता इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को राजधानी में हुए कथित शराब घोटाले की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
aap and bjp
विस्तार
होली के त्योहार पर भी भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा ने आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों को जनता तक पहुंचाने के लिए राजधानी के अलग-अलग जगहों पर भ्रष्टाचार की होली जलाएगी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बारे में जनता को सच बताने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के पास भ्रष्टाचार की होलिका का दहन करेंगे। दोनों नेता इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को राजधानी में हुए कथित शराब घोटाले की जानकारी देंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों के जरिए भी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा और अलग-अलग स्थानों पर होलिका का दहन कर लोगों को दिल्ली सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा, बंद हो एजेंसियों का दुरुपयोग
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर विपक्षी दलों की सरकारों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। कपिल सिब्बल के द्वारा शुरू की गई इंसाफ के सिपाही कार्यक्रम को अपना समर्थन देते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपील की कि सभी दलों और गैर भाजपाई सरकारों को इस मुहिम का साथ देना चाहिए क्योंकि उनके अनुसार यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों को गिराने के लिए सीबीआई-ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएम की कार्यशैली हो गई है कि किसी राज्य में दूसरे दल की सरकार को काम नहीं करने देंगे और उस पर सीबीआई-ईडी से जांच शुरू कर देंगे।
उन्होंने कहा कि जो नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं, उनके ऊपर भ्रष्टाचार के सारे आरोप समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भाजपा ज्वाइन कर लेते तो उनके ऊपर भी भ्रष्टाचार के सारे आरोप समाप्त हो जाते।
सच बताएगी आप
आम आदमी पार्टी एक अभियान चलाकर लोगों के घर-घर तक जाएगी और उन्हें इस कथित घोटाले की सच्चाई बताएगी। पार्टी ने कहा है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी राजनीतिक विद्वेष के कारण की गई है और इसे फैसले को वापस लिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर पार्टी अब लोगों के घर-घर जाकर अपना पक्ष रखने की रणनीति बना रही है।