फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Ally TDP Chief Chandrababu Naidu promises four percent reservation to Muslims in Andhra

सियासत: NDA सहयोगी BJP-TDP की राय अलग, नायडू बोले- मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण; धार्मिक कोटे के खिलाफ हैं PM

Sun, 05 May 2024 07:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2024 07:01 PM IST
सार

चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया कि एनडीए राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 24 पर जीत दर्ज करेगी। वहीं, विधानसभा की 160 सीटों पर एनडीए का परचम लहरेगा। 

 

विज्ञापन
BJP Ally TDP Chief Chandrababu Naidu promises four percent reservation to Muslims in Andhra
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ani

विस्तार

आंध्रप्रदेश में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर राज्य में मुस्लिम समुदाय को चार प्रतिशत आरक्षण देने का वादा दोहराया। खास बता यह है कि नायडू का यह बयान तब आया, जब इससे पहले पीएम मोदी ने तेलंगाना के जहीराबाद में एक चुनावी रैली में कहा था कि वे धर्म के आधार पर दलितों, आदिवासियों और ओबीसी का आरक्षण कोटा मुस्लिमों को नहीं देंगे। गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू राज्य में भाजपा और जनसेना के साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में जारी एनडीए के संयुक्त घोषणापत्र में भी मुस्लिमों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का उल्लेख नहीं किया गया है।  

विज्ञापन


विधानसभा की 160 सीटों पर परचम लहराएगी एनडीए 
आंध्र के धर्मावरम में पत्रकारों से बात करते हुए नायडू ने कहा कि हम शुरू से मुस्लिमों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का समर्थन कर रहे हैं। यह जारी भी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंध्र में वाईएसआर और कांग्रेस से लोग परेशान हैं। यहां उनके खिलाफ लहर हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में दोनों चुनावों में विजय प्राप्त करेगी। उनका दावा है कि एनडीए राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 24 पर जीत दर्ज करेगी। वहीं, विधानसभा की 160 सीटों पर एनडीए का परचम लहरेगा। 
विज्ञापन


इससे पहले, नायडू ने मुस्लिम समुदाय के साथ बातचीत करते हुए कहा था कि राज्य में एनडीए के सत्ता में आते ही हज यात्रा पर मक्का जाने वाले हर एक मुस्लिम को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में एनडीए का ऐसा है सीट बंटवारा फॉर्मूला 
एनडीए में शामिल पार्टियों के सीट बंटवारे की बात करें तो भाजपा लोकसभा की छह तो विधानसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, टीडीपी 17 लोकसभा तो 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा और टीडीपी के अलावा गठबंधन में शामिल जनसेना राज्य की दो लोकसभा सीटों और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed