फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Alleges Siddaramaiah Offered Rs 500 To People To Attend Rallies

Karnataka: सिद्धारमैया पर रैली में शामिल होने वालों को 500 रुपये की पेशकश का आरोप, सीएम बोम्मई ने कही यह बात

Fri, 03 Mar 2023 02:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Mar 2023 02:33 AM IST
सार

वीडियो में सिद्धारमैया को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जरकीहोली, विधायक लक्ष्मी हेब्बलकर और एमएलसी चन्नाराज हट्टीहोली के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। प्रदेश भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
BJP Alleges Siddaramaiah Offered Rs 500 To People To Attend Rallies
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर पार्टी नेताओं से प्रत्येक को 500 रुपये देकर रैलियों में ले जाने के लिए कह रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब का है। ऐसा लगता है कि जब पूर्व मुख्यमंत्री मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की चल रही "प्रजा ध्वनि" बस यात्रा के हिस्से के रूप में बेलगावी में थे, तब इसे रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन


वीडियो में सिद्धारमैया को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जरकीहोली, विधायक लक्ष्मी हेब्बलकर और एमएलसी चन्नाराज हट्टीहोली के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। प्रदेश भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने वीडियो के बताया गलत
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि यह सच नहीं है, हम किसी को प्रोत्साहित नहीं कर रहे हैं, हमें पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है, हमारी पार्टी में ऐसी प्रथा नहीं है। 

सीएम बोम्मई ने कही यह बात
बेलगावी में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पैसे देना और लोगों को लाना कांग्रेस की परंपरा रही है, इसमें कुछ भी नया या आश्चर्यजनक नहीं है। यह उनकी परंपरा है और लोग इसके बारे में जानते हैं। कांग्रेस इस तरह की चीजों में लिप्त रही है और अब यह सामने आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed