फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP alleges innocent man framed in cow attack case; Home Minister Parameshwar replied

गाय से बर्बरता का मामला: BJP का दावा- निर्दोष को फंसा रहे; मंत्री का जवाब- नशे में धुत था आरोपी, छोड़ेंगे नहीं

Tue, 14 Jan 2025 01:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 14 Jan 2025 01:58 PM IST
सार

बिहार के चंपारण के रहने वाले 30 साल के शेख नसरू को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रविवार तड़के चामराजपेट के विनायकनगर में उसने तीन गायों पर हमला किया। 

विज्ञापन
BJP alleges innocent man framed in cow attack case; Home Minister Parameshwar replied
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और गृह मंत्री जी परमेश्वर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के चामराजपेट में गाय पर हुए हमले मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी पर हंगामा मच गया है। भाजपा ने पुलिस पर मामले में एक निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी सख्त लहजे में कह दिया है कि जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


यह है मामला
बिहार के चंपारण के रहने वाले 30 साल के शेख नसरू को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रविवार तड़के चामराजपेट के विनायकनगर में उसने तीन गायों के थन काटे थे। फिलहाल आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नसरू अपराध करते समय शराब के नशे में धुत था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया और बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद को मामले को सुलझाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


भाजपा ने किया ये दावा
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भाजपा ने एलान किया कि अगर पर्व से पहले दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो वह काली संक्रांति मनाएगी। वहीं, गिरफ्तार शख्स के बचाव में भी भगवा पार्टी आई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, 'ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि एक निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से फंसाया गया है और उसे अपराधी के रूप में पेश किया जा रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है घटना के पीछे का मकसद?
विपक्ष के नेता आर अशोक ने भी जांच पर संदेह जताते हुए सवाल किया कि मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति एक दशक तक फर्म में कैसे काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह घटना पशु अस्पताल में हुई, जो चार एकड़ में फैला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल को हाल ही में वक्फ की संपत्ति घोषित किया गया था और दावा किया कि घायल मवेशियों के मालिक कर्ण ने वक्फ बोर्ड के फैसले का विरोध किया था, जिससे पता चलता है कि इस विरोध के कारण यह घटना हुई होगी। विजयेंद्र और अशोक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने घटनास्थल पर गायों की विशेष पूजा कर 'संक्रांति' मनाई।

गाय मालिक को न्याय चाहिए: आर अशोक
अशोक ने कहा, 'आज हमने पूजा की और कर्नाटक में गायों की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। हमें राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है। सरकार अल्पसंख्यकों का वोट चाहती है। गाय कर्ण के मालिक का कहना है कि उसे न्याय चाहिए। हम कर्ण की मांगों का समर्थन करते हैं जो सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।'

देश को झकझोर देने वाला मामला: विजयेंद्र
भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा, 'परसों यहां चामराजपेट में हुई दुखद घटना पर देशभर के हिंदुओं ने दुख व्यक्त किया है। इस तरह की बर्बरता कर्नाटक में पहले कभी नहीं हुई। इस बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हमने गरीब परिवार का दौरा किया और कल हमने एक गाय भी दान की। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति है। हम गरीब परिवार के लिए न्याय की मांग करते हैं। इस घटना के पीछे जो लोग हैं, उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।'


गृह मंत्री ने आरोप किए खारिज
इस बीच, गृह मंत्री जी परमेश्वर ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि पुलिस बिना किसी पक्षपात के मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, 'यदि जांच में और लोगों की संलिप्तता का खुलासा होता है तो पुलिस उन्हें नहीं बख्शेगी। गायों के साथ बर्बरता करने वाला शख्स नशे की हालत में था। अगर मामले में और कोई व्यक्ति भी शामिल है तो हम उसे भी गिरफ्तार करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed