फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP alleged that CM Siddaramaiah had won Varun assembly seat through corruption.

कर्नाटक: भ्रष्टाचार कर जीते थे सीएम सिद्धारमैया वरुण विधानसभा सीट, भाजपा ने कर्नाटक चुनाव आयोग से की शिकायत

Fri, 22 Sep 2023 06:40 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 06:40 PM IST
सार

कर्नाटक चुनाव आयोग को भाजपा ने शिकायत कर सीएम सिद्धारमैया पर वरुण विधानसभा सीट में चुनाव के दौरान भ्रष्ट आचरण करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र के मुताबिक, सीएम सिद्धारमैया ने प्रलोभन उपहार बांटकर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
BJP alleged that CM Siddaramaiah had won Varun assembly seat through corruption.
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक की वरुण विधानसभा सीट में 2023 को विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार करने का सीएम सिद्धारमैया पर गंभीर आरोप लगे हैं। कर्नाटक बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए राज्य चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज की है। भाजपा ने शिकायत पत्र में कहा, प्रलोभन उपहार देकर वोट लेना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक दण्डनीय अपराध है। भाजपा ने शिकायत पत्र के जरिए राज्य चुनाव आयोग से मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


Image

क्या है मामला?
राज्य चुनाव आयोग को दिए भाजपा के शिकायत पत्र के मुताबिक, वरुण विधानसभा सीट में चुनाव के दौरान सीएम सिद्धारमैया के बेटे ने कुकर प्रेशर और प्रेस बांटी थी। जिसके कारण उनकी वरुण विधानसभा सीट पर जीत दर्ज हुई थी। इसी के साथ बीजेपी ने शिकायत पत्र में कहा, 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में फ्रॉड तरीकों से सीएम सिद्धारमैया ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया ने वरुण विधानसभा सीट से दर्ज की थी जीत
वरुण विधानसभा सीट कर्नाटक के मैसूर जिले में आती है। 2023 में वरुण में कुल 60 प्रतिशत वोट पड़े। 2023 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी के वी सोमन्ना को 46163 वोटों के मार्जिन से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed