{"_id":"644d4947e6a9c0737a0f7a83","slug":"bjp-accuses-kerala-government-of-appropriating-good-schemes-of-centre-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: अपनी विफलताओं को केंद्र पर थोप रही केरल सरकार, डेटा सर्वर की दिक्कतों पर भाजपा ने साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: अपनी विफलताओं को केंद्र पर थोप रही केरल सरकार, डेटा सर्वर की दिक्कतों पर भाजपा ने साधा निशाना
Sat, 29 Apr 2023 10:15 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:15 PM IST
सार
BJP Accuses Kerala Government: जावड़ेकर ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) एप्लिकेशन की मेजबानी करने वाले केरल राज्य डेटा सेंटर में मौजूदा सर्वरों को अपग्रेड करने की आवश्यकता है। वे सात साल से अधिक समय से उपयोग में हैं।
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने शनिवार को माकपा नीत केरल सरकार पर केंद्र की अच्छी योजनाओं का दुरुपयोग करने और अपनी विफलताओं को केंद्र सरकार पर थोंपने का आरोप लगाया। भाजपा के केरल प्रभारी और वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार के डेटा सर्वर को अपग्रेड करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) पर उंगली नहीं उठाने का आग्रह किया, जिसने जानकारी संग्रह करने वाला सॉफ्टवेयर विकसित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम इस रवैये की निंदा करते हैं और एलडीएफ को याद दिलाते हैं कि इस तरह की घटिया राजनीति से उन्हें फायदा नहीं होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने इस सप्ताह राशन और पेंशन प्राप्त करने में केरलवासियों के सामने आने वाली समस्या का नवीनतम उदाहरण देते हुए कहा, "इस देश के नागरिकों का मजबूत सामान्य ज्ञान समझता है कि क्या सही है और क्या गलत है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार ने कहा है कि एनआईसी के सर्वर में तकनीकी खराबी है। तथ्य इसके ठीक विपरीत है। समस्या एनआईसी सर्वर के साथ नहीं है, जो केवल सॉफ्टवेयर का रखरखाव करते हैं, बल्कि केरल राज्य डेटा सेंटर और सर्वर के साथ हैं, जिनका रखरखाव राज्य सरकार करती है। भाजपा ने कहा ने कहा राज्य सरकार अपनी विफलता अब एनआईसी और केंद्र सरकार पर थोंप रही है।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) एप्लिकेशन की मेजबानी करने वाले केरल राज्य डेटा सेंटर में मौजूदा सर्वरों को अपग्रेड करने की आवश्यकता है। वे सात साल से अधिक समय से उपयोग में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राशन के लिए पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) सिस्टम चलाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।