फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP 40th foundation day pm modi addressing party workers through video nadda shah rajnath coronavirus

भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी- ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है

Mon, 06 Apr 2020 12:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Apr 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
BJP 40th foundation day pm modi addressing party workers through video nadda shah rajnath coronavirus
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवर छह अप्रैल को अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में से है जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की। ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। विजयी होकर निकलना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पांच आग्रह किए जिसमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी आदि को धन्यवाद देना शामिल है। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पीएम-केयर्स फंड में सहयोग करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है
प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। विजयी होकर निकलना है। आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत। कल भी, रात को 9 बजे, हमने 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं। हर वर्ग, हर आयु के लोग, अमीर गरीब, पढ़ा-लिखा हो, अनपढ़ हो, सभी ने मिलकर, एकजुटता की इस ताकत को नमन किया, कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अपना संकल्प और मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने दुनिया के सामने प्रस्तुत किया उदाहरण
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अबतक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत दुनिया के उन देशों में से है जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की। भारत ने एक के बाद एक निर्णय किए। उन फैसलों को जमीन पर उतराने का भरसक प्रयास किया। हर स्तर पर एक के बाद एक प्रोएक्टिव होकर भारत ने कई फैसले लिए। राज्य सरकारों के सहयोग से इन फैसलों को गति भी मिली। भारत ने जिस तेजी और समग्रता से काम किया है। उसकी प्रसंशा सिर्फ भारत ने ही नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। सभी सरकारों को साथ लेकर आगे बढ़ने में काई कमी न रहे इसकी चिंता की।


जनता ने दिखाई परिपक्वता
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसा इतना बड़ा देश, 130 करोड़ लोगों का ये देश, लॉकडाउन के समय भारत की जनता ने जिस तरह की परिपक्वता दिखाई है, गांभीर्य दिखाया है, वो अभूतपूर्व है। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि इतने विशाल देश में, लोग इस तरह अनुशासन और सेवा भाव का पालन करेंगे। तमाम देश एकजुट होकर कोरोना का मुकाबला करें, इसके लिए सार्क देशों की विशेष बैठक हो या जी-20 देशों का विशेष सम्मेलन, भारत ने इन सारे आयोजनों में अहम भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से किए पंच आग्रह
प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं के सामने कुछ सुझाव रखते हुए कहा कि आप इन्हें मेरे पंच आग्रह मान सकते हैं। मेरा पहला आग्रह है, गरीबों को राशन के लिए अविरत सेवा अभियान। दूसरा आग्रह है कि अपने साथ ही आप 5-7 अन्य लोगों के लिए फेस-कवर बनवाएं और उनका वितरण करें। तीसरा आग्रह है, धन्यवाद अभियान के लिए। पार्टी ने पांच अलग-अलग वर्ग बनाए हैं। पहला वर्ग- नर्सेस और डॉक्टर्स हों, दूसरा वर्ग- सफाई कर्मचारी, तीसरा वर्ग– पुलिसकर्मी, चौथा वर्ग- बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी, पांचवां वर्ग- आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी। चौथा आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरोग्य सेतु ऐप' की जानकारी दें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये ऐप इंस्टॉल भी करवाएं। पांचवां आग्रह है कि पीएम-केयर्स फंड में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से भी इसमें सहयोग करने के लिए प्रेरित करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed