शहीद के शव पर पार्टी का झंडा लगाने पर घिरी बीजद, भाजपा ने बताया शहादत का अपमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए अजीत कुमार साहू के शव पर पार्टी का झंडा चढ़ाने के बाद सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की आलोचना हो रही है। भाजपा ने इसे राष्ट्र के लिए शहादत का अपमान बताया है। वहीं, मामला तूल पकड़ते देख बीजद बैकफुट पर आ गई है और इसके लिए जिम्मेदार कार्यकर्ता पर कार्रवाई करने की बात कही है।
बीजद ने कहा कि पार्टी शहीदों का सम्मान करती है। मामला संज्ञान में आया है और हम इसकी निंदा करते हैं। पार्टी इस कृत्य के लिए जिम्मेदार कार्यकर्ता की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
मालूम हो कि ओडिशा के ढेंकानाल जिले के कामाख्यानगर अंतर्गत पड़ने वाले बदसुला गांव के अजीत कुमार साहू आंतकियों के आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गए थे और बाद में शहीद हो गए।
भाजपा ने की बीजद से माफी मांगने की मांग
भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने बीजद पर शहीदों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अमिताभ मोहंती नाम के ट्विट्टर हैंडल से किये गए एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी ने एक भारतीय सैनिक की मौत का राजनीतिकरण किया है।
Very unfortunate, politicising the death of an Indian soldier by the ruling party in Odisha draping his coffin with their party flag instead of the tricolor.
— Baijayant Jay Panda (@PandaJay) June 21, 2019
Request national media to call this out, & BJD to apologise & commit to never repeating it 🙏🙏🙏 https://t.co/Y70tdx5aJB
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक भारतीय सैनिक की मौत का राजनीतिकरण किया जा रहा है, सैनिक के ताबूत पर तिरंगे की जगह पार्टी का झंडा लपेटा गया है। उन्होंने बीजद से मांफी मांगने की मांग की है।
भाई ने कहा- पार्टी के लिए नहीं, देश के लिए शहीद हुआ साहू
शहीद अजीत साहू के भाई परमेश्वर ने कहा कि कुछ बीजद कार्यकर्ताओं ने फूलों से श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कोफिन पर पार्टी का झंडा चढ़ा दिया। परमेश्वर ने कहा कि उन्हें लग गया कि यह गलत है और उन्होंने तुरंत झंडा हटा दिया।
उन्होंने कहा कि मेरा भाई किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए शहीद हुआ। परमेश्वर ने कहा कि मेरे भाई की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमलोग पहले ही अपना भाई खो चुके हैं। हम किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं।
राज्यपाल, मंत्रियों और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
शहीद अजीत साहू के अंतिम संस्कार के लिए गांव में भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी और इस दौरान लोगों ने अमर शहीद अजीद साहू अमर रहे जैसे नारे भी लगाए। साहू के पार्थिव शरीर को 120 इन्फैंट्री बटालियन परिसर में ले जाया गया, जहां ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मंत्री अशोक पांडा और प्रफुल्ल मल्लिक, विधायक रणेंद्र प्रताप स्वैन और बीजेपी नेता प्रकाश मिश्रा ने वीर जवान को श्रद्धांजलि दी।