{"_id":"6372368a2b927f33435645c4","slug":"bjd-names-bjp-leaders-daughter-in-law-as-padmapur-by-poll-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: पद्मपुर उपचुनाव में बीजद ने भाजपा नेता की बहू को बनाया उम्मीदवार, CM नवीन पटनायक ने किया नाम का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: पद्मपुर उपचुनाव में बीजद ने भाजपा नेता की बहू को बनाया उम्मीदवार, CM नवीन पटनायक ने किया नाम का एलान
Mon, 14 Nov 2022 06:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:07 PM IST
सार
पार्टी ने एक जारी बयान में कहा कि बरशा सिंह बरिया, पत्नी सौरव बिलायार सिंह पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बीजद की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
बरशा सिंह बरिहा
- फोटो : फेसबुक/ बरशा सिंह बरिहा
विस्तार
बीजू जनता दल (बीजद) ने सोमवार को सभी आशंकाओं को खत्म करते हुए ओडिशा के बरगढ़ जिले की पद्मपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बरशा सिंह बरिहा को उम्मीदवार बनाया है। वह दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बड़ी बेटी हैं और भाजपा नेता की बहू भी हैं। यहां उप चुनाव 5 दिसंबर को होना है।
विज्ञापन
पार्टी की एक से एक बयान जारी किया गया है। इसमें बीजद प्रमुख व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हस्ताक्षर हैं। इसमें कहा गया है कि बरशा सिंह बरिया, पत्नी सौरव बिलायार सिंह पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बीजद की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
वहीं बरशा सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार जताया है। उन्होंने लिखा, मुझे पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उम्मीदवार के रूप में चुने जाते पर माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त करती हूं।
विज्ञापन
इससे पहले बीजद ने 12 अक्तूबर को धामनगर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की थी। इस सीट पर पार्टी ने तिहिड़ी ब्लॉक प्रमुख अबंती दास को उम्मीदवार बनाया है। मिशन शक्ति के तहत उन्हें स्वयं सहायता समूह का लंबा अनुभव है।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि धामनगर उपचुनाव के लिए बीजद ने अपनी उम्मीदवार अबंती दास की पारिवारिक पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) का कोई जिक्र नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने जानबूझकर राजनीतिक लाभ उठाने के लिए पद्मपुर उपचुनाव की उम्मीदवार के पति के नाम का इस्तेमाल कर रही है।
बीजद के एक नेता ने कहा, महिला होने के नाते बरशा को सहानुभूति वोट मिलेगा। वह भाजपा के पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित और कांग्रेस के उम्मीदवार व तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू जैसे नेताओं के खिलाफ खड़ी हैं।