फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD-BJP possible alliance Delhi meeting odisha top leaders holds key

BJP-BJD Alliance: ओडिशा के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा, गठबंधन को लेकर बना हुआ है संदेह

Wed, 13 Mar 2024 02:05 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 02:05 AM IST
सार

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रधान पार्टी के शीर्ष नेताओं को ओडिशा के नेताओं के विचारों से अवगत कराएंगे और बुधवार दोपहर तक निर्णय की संभावना है।

विज्ञापन
BJD-BJP possible alliance Delhi meeting odisha top leaders holds key
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजद-भाजपा गठबंधन की संभावनाओं के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, चुनाव प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और ओडिशा के शीर्ष भाजपा नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। भाजपा के प्रदेश नेताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर कई बैठकें की हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्रों के अनुसार, ओडिशा भाजपा का एक धड़ा बीजद के साथ गठबंधन करने के खिलाफ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 मार्च को ओडिशा दौरे के बाद बीजद और भाजपा के बीच गठबंधन की अटकलें शुरू हुई थी। अगले दिन बीजद ने अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक की थी। सूत्रों ने बताया कि प्रधान को बीजद के साथ संभावित गठबंधन के मुद्दे पर ओडिशा भाजपा नेताओं से बात करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रधान पार्टी के शीर्ष नेताओं को ओडिशा के नेताओं के विचारों से अवगत कराएंगे और बुधवार दोपहर तक निर्णय की संभावना है। इस बीच बीजद भाजपा के फैसले का इंतजार कर रही है। बीजद नेता और विधायक परसुराम ढाडा ने कहा, गठबंधन को लेकर हम किसी दुविधा में नहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के फैसले का पालन करेंगे। गठबंधन कोई नई बात नहीं है, यह पहले भी हुआ है और अब भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed