फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biren Singh New Manipur Chief Minister Announced BJP Observer Nirmala Sitharaman Kiren Rijiju Latest Update

मणिपुर: बीरेन सिंह को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता, लगातार दूसरी बार सरकार की बागडोर संभालेंगे

Sun, 20 Mar 2022 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Mar 2022 11:07 PM IST
सार

बीरेन सिंह के नाम के एलान के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो।

विज्ञापन
Biren Singh New Manipur Chief Minister Announced BJP Observer Nirmala Sitharaman Kiren Rijiju Latest Update
पूर्वोत्तर में भाजपा को हेमन्त बिस्वा सरमा के बाद एक और मजबूत नेता मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर के अगला मुख्यमंत्री का नाम अब साफ हो गया है। मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। बीरेन सिंह अब लगातार दूसरी पर राज्य में सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेंगे। रविवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। हालांकि, शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

 


बीरेन सिंह के नाम के एलान के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी क्योंकि केंद्र आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से चुने जाने पर ट्वीट कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूर्वोत्तर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई थी। बैठक में मणिपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी बिस्वजीत राणे, गोवा के कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मौजूद थे। बीरेन सिंह भी दिल्ली पहुंचे थे।




राजभवन से आया सरकार बनाने का न्यौता
इस बीच मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने भाजपा विधायक दल के नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने सिंह को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में मंत्रिमंडल गठित करने को लेकर समय और तारीख से अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed