{"_id":"59cc63ff227d51354a8b4569","slug":"bird-hopped-inside-the-ahmedabad-mumbai-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में बैठकर अहमदाबाद से मुंबई पहुंची चिड़िया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्लाइट में बैठकर अहमदाबाद से मुंबई पहुंची चिड़िया
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 28 Sep 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
यूं तो पक्षियों के उड़ने पर कोई भी पाबंदी नहीं है। वह खुले आसमान में जब चाहे तब उड़ सकते हैं, लेकिन वह किसी हवाई जहाज में नहीं उड़ सकते। अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट में ऐसा ही कुछ हुआ। महीने भर पहले एक चिड़िया अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट के अंदर घुस गई।
विज्ञापन
दरअसल, प्लेन जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खड़ा था, उसी वक्त एक चिड़िया फ्रंट कैबिन की सीट के नीचे आकर बैठ गई। प्लेन में चिड़िया के होने की खबर लोगों को तक लगी, जब वह एक यात्री के सीट सामने चली आई।
विज्ञापन
पढ़ें: हवाई यात्रा में ‘कोहरा नहीं बनेगा टेंशन’
विज्ञापन
बिना टिकट के पैसेंजर को देखते ही प्लेन का क्रू सक्रिय हो गया। चूकि उस वक्त सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मुंबई था, इसलिए पायलट ने प्लेन को मुंबई एयरपोर्ट का रुख किया। जैसे ही प्लेन लैंड हुआ और उसका दरवाजा खुला। चिड़िया खुद ही बाहर उड़ गई।
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 21 अगस्त की है। वहीं एयरलाइन में मौजूद एक सूत्र ने बताया कि इस बात की पुष्टि कभी नहीं हुई।