{"_id":"600a007a8ebc3e33362a458f","slug":"bird-flu-in-poultry-confirmed-in-few-more-places-in-maharashtra-mp-and-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र, एमपी, छत्तीसगढ़ में कुछ और जगहों पर मुर्गियों में बर्ड फ्लू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र, एमपी, छत्तीसगढ़ में कुछ और जगहों पर मुर्गियों में बर्ड फ्लू
Fri, 22 Jan 2021 04:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Jan 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
देश में बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा
- फोटो : PTI
केंद्र ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और जिलों में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। अब तक छह राज्यों छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में बर्ड फ्लू मिला है।
विज्ञापन
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे (कल्याण), यवतमाल (धुनकी, पुसाड), वर्धा (चकनी, हिंगाघाट), गोंदिया (निंबा, गोरेगांव), अहमदनगर (भूमिरचव्हाण) और हिंगोली (पिंपरी खुर्द), वहीं, मध्य प्रदेश के रायसेन (गैरतगंज) जिले और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एवियन इंफ्लूएंजा वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हधा, सिकंदरपुर और करन में गीज (कलहंस) पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अब तक दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के 10 राज्यों में पक्षियों में बर्ड फ्लू मिला है।
विज्ञापन
हालात पर निगरानी के लिए केंद्रीय टीम
एक केंद्रीय टीम देशभर के प्रभावित इलाकों के हालात पर निगरानी रख रही है। टीम ने महाराष्ट्र के परभणी जिले का दौरा किया है, जहां से पक्षियों में इस महामारी की शुरुआत हुई है। यह टीम यहां पर अध्ययन भी करेगी।