फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bird flu in Kerala's Kottayam district 25,000 birds will be culled

केरल: एक बार फिर मंडरा रहा बर्ड फ्लू का खतरा, मारी जाएंगी 25000 मुर्गियां

Wed, 15 Dec 2021 11:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Dec 2021 11:11 AM IST
सार

केरल के अलप्पुझा के बाद अब कोट्टायम में भी तीन मामले सामने आए हैं, जिसके बाद 25 हजार मुर्गियों को मारने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
Bird flu in Kerala's Kottayam district 25,000 birds will be culled
मुर्गी का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के कोट्टायम जिले में एक बार फिर से बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। यहां के वेचुर, अयमानम और कल्लारा में बर्ड फ्लू के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजा गया है। अचानक से नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण रोकने के लिए बत्तखों और मुर्गियों को मारना शुरू किया जाएगा। बुधवार को करीब 25 हजार मुगिर्यों व बत्तखों को मार दिया जाएगा। 

विज्ञापन


अलप्पुझा जिले में जारी किया गया था अलर्ट
केरल के अलप्पुझा जिले में पिछले सप्ताह ही अलर्ट जारी किया गया था। यहां के कुछ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ठाकाझी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 में करीब 12,000 बत्तखों को मार दिया गया था। यहां पर अभी तक 140 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 26 सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन


अंडे-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध 
राज्य में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कइ तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। यहां बत्तखी, मुर्गी, बटेर समेत घरेलू पक्षियों के अंडे व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नियम का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed