फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bird flu: avian influenza confirmed in poultry farm birds in nine states so far

बर्ड फ्लू: अब तक नौ राज्यों में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि

Sat, 23 Jan 2021 09:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 23 Jan 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Bird flu: avian influenza confirmed in poultry farm birds in nine states so far
पक्षियों को मारकर दफनाया गया, file photo - फोटो : अमर उजाला

अब तक देश के नौ राज्यों.केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं देश के 12 राज्यों में कौआ, प्रवासी पक्षियों और जंगली पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, 23 जनवरी 2021 तक नौ राज्यों (केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब) में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में एवियन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। जबकि मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हुई है।
विज्ञापन


बयान में बताया गया, बहरहाल, उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग, लैंसडाउन वन क्षेत्र और पौड़ी वन क्षेत्र से कौए, कबूतर के नमूने, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से कबूतर के नमूने और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से कौए एवं मोर के नमूनों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि नहीं हुई है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड और केरल के प्रभावित इलाकों को संक्रमण मुक्त करने का अभियान जारी है। बयान में कहा गया है, ‘‘जिन किसानों के पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों, अंडे आदि का नुकसान हुआ है, उन्हें कार्य योजना के मुताबिक राज्य सरकार ने मुआवजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed