फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biplab Kumar Deb will become new Chief Minister of Tripura said nitin gadkari

9 मार्च को त्रिपुरा की नई सरकार की कमान संभालेंगे बिप्लब देब, पीएम को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता

Tue, 06 Mar 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Tue, 06 Mar 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Biplab Kumar Deb will become new Chief Minister of Tripura said nitin gadkari

त्रिपुरा में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी ने सरकार चलाने की जिम्मेदारी बिप्लब कुमार देब को दी है। विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ कि बिप्लब कुमार देव ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में बिप्लब कुमार देब भी मौजूद थे। बिप्लब कुमार देब 9 मार्च को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

विज्ञापन


बिप्लब देब ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सहित बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी उनका यह निमंत्रण स्वीकार करेंगे।   
विज्ञापन

 

मीडिया को जानकारी देते हुए बिप्लब कुमार ने बताया कि जिश्नु देब बर्मन मेरे साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिश्नु देब राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

 


चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के सामने चुनौती थी कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे दी जाए। बीजेपी, माणिक सरकार की तरह ही साफ सुथरी छवि के नेता को जिम्मेदारी देना चाहती थी। बिप्लब को बीजेपी के लोकप्रिय चेहरे के तौर पर जाना जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अमित शाह की रणनीति को बिप्लब ने जमीनी स्तर पर कामयाब बनाया। विधानसभा चुनाव में उन्हें वनमालीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था। 

गौर हो कि मेघालय में बीजेपी के समर्थन से कोनराड संगमा की सरकार बनी। शिलॉन्ग में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। नागालैंड में बीजेपी सरकार बनाने की कवायद में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed