फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biplab Deb clarifies that he is Indian following a three day online battle over his birth place

विकिपीडिया ने बिप्लब देब को बताया बांग्लादेशी, मचा बवाल

Mon, 06 Aug 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Mon, 06 Aug 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Biplab Deb clarifies that he is Indian following a three day online battle over his birth place

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने रविवार को सफाई देते हुए कहा है कि उनका जन्म भारत में हुआ है। दरअसल पिछले तीन दिनों से उनके जन्म को लेकर विकिपीडिया कई दावे किए जा रहे थे। उनके प्रोफाइल पेज पर कई संपादकों ने दावा किया था कि उनका जन्म बांग्लादेश में हुआ है। एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट 30 जुलाई को जारी किया गया था। जिसने असम में नागरिकता को लेकर बहस शुरू कर दी है क्योंकि 40 लाख लोगों को अवैध बताया गया है। 

विज्ञापन


इसी बीच देब का विकिपीडिया पेज एक युद्धस्थल में बदल गया। उनके पेज पर गुरुवार से लेकर शनिवार तक 37 बार संपादन हुए। जिनमें उनका जन्मस्थान त्रिपुरा के गोमती जिले से लेकर बांग्लादेश के चांदपुर तक को बताया गया। सबसे पहला बदलाव गुरुवार को सुबह 10.38 बजे हुआ। जिसमें देब का जन्मस्थान चांदपुर के कछुआ उपाजिला के राजधर नगर गांव को बताया गया। 1.11 मिनट पर इसे बदलकर गोमती जिले का राजधर नगर किया गया।
विज्ञापन


दूसरा बड़ा बदलाव 2.37 बजे हुआ जब उनके पेज के शुरुआती जिंदगी वाले हिस्से में देब का जन्म बांग्लादेश में 25 नवंबर, 1971 को चांदपुर के कछुआ उपाजिला को बताया गया। इसके बाद लिखा गया, 'अवैध तरीके से भारत आने के बाद उन्होंने अपना बचपन और स्कूली शिक्षा त्रिपुरा में हुई।' इन दोनों बदलावों को 3.27 पर ठीक किया गया लेकिन यह दावा कायम रहा कि उनका जन्म कछुआ उपाजिला मे हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके प्रोफाइल पेज पर पुनर्लेखन गुरुवार को जारी रहा। शाम के 6.37 बजे मुख्यमंत्री को शुरुआती जिंदगी वाले सेगमेंट में बांग्लादेशी देब बताया गया। इसे दो मिनट बाद ही ठीक कर लिया गया। हालांकि दो मिनट बाद फिर से लिखा गया, 'बिप्लब देब का जन्म 25 नवंबर 1971 को हुआ था। भारत आने के बाद उनका बचपन और स्कूली दिन त्रिपुरा में बीते हैं।' 

रात को 8.10 मिनट पर पेज पर लिखा था, 'बिप्लब देब का जन्म 25 नवंबर 1971 को बांग्लादेश में हुआ था। बाद में उनके माता-पिता भारत रिफ्यूजी के तौर पर 1971 में भारत आ गए।' फाइनली रात के 9.33 बजे विकिपीडिया ने पेज की सुरक्षा करते हुए लिखा, 'लगातार विघटनकारी संपादन।' हालांकि शुक्रवार और शनिवार को उनके पेज पर बदलाव कर दिए गए। 


अपने पेज पर हो रहे इन बदलावों ने देब का ध्यान खींचा। उनके मीडिया सलाहकार संजय मिश्रा ने कहा, 'हम गुरुवार को उनके खिलाफ छेड़ी गई मुहिम से अवगत हैं। मुख्यमंत्री के पिता हरधन ने खुद को नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत 27 जून 1967 को नागरिक के तौर पर पंजीकृत करवाया है। उन्होंने खुद को त्रिपुरा के उदयपुर का निवासी बताया है।' मिश्रा ने भारतीय और बांग्लादेशी साइट्स पर किए जा रहे दावों को झुठला दिया। जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी मां ने गर्भधारण बांग्लादेश में किया और उनका जन्म भारत में हुआ है। हमें लगता है कि विकिपीडिया और दूसरी साइट्स पर आने वाले कंटेंट की मॉनिटरिंग करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed