{"_id":"5abcacdb4f1c1bf0298b4782","slug":"bipin-rawat-said-indian-army-can-maintain-preparedness-within-existing-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपिन रावत बोले- मौजूदा बजट में भी जरूरतें पूरी कर सकती है सेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिपिन रावत बोले- मौजूदा बजट में भी जरूरतें पूरी कर सकती है सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय सेना मौजूदा रक्षा बजट के साथ भी ऑपरेशनल तत्परता दिखा सकती है। यह तत्परता प्राथमिकता और समायोजन के जरिये दिखाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को मॉर्डन तरीके से तैयार करने का काम चल रहा है लेकिन यह एक रात में नहीं हो सकता।
विज्ञापन
रावत का बयान संसदीय कमेटी की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें सेना के लिए बजट की कमी का उल्लेख किया गया था। पैनल ने पीएमओ को इस कमी के बारे में जानकारी दी थी। यह रिपोर्ट सेना, नेवी और एयरफोर्स के वाइस चीफ से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई थी। जिसमे 2018-19 में कम बजट का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
वहीं इस मुद्दे पर सेना प्रमुख रावत ने कहा कि अगर बजट में हमें कुछ और मिलता है तो यह हमारे लिए खुशी की बात होगी लेकिन हम मौजूदा बजट के साथ अपनी ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। हालांकि सरकार हमें और फंड दिलवाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता जवानों के लिए जरूरी और आधुनिक हथियार खरीदने की है। हम एक ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं जिसमे एक्टिव ऑपरेशन के दौरान जवानों को अलग तरह के हथियार दिये जाएं और सामान्य अवस्था में अलग हथियार प्रणाली अपनायी जाए।