फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bipin Rawat said azadi will not happen you cannot fight with the Army

सेना प्रमुख ने पत्थरबाजों से कहा- आपको कभी नहीं मिलेगी 'आजादी', आप हमसे लड़ नहीं पाओगे

Thu, 10 May 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Bipin Rawat said azadi will not happen you cannot fight with the Army
बिपिन रावत

कश्मीरी युवाओं को कड़ा संदेश देते हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि आजादी कभी नहीं मिल सकती, आप हमसे कभी नहीं लड़ सकते। कश्मीरी युवाओं द्वारा बंदूक उठाने को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए रावत ने कहा कि जिन लोगों ने उनसे कहा है कि इस तरीके से उन्हें आजादी मिल सकती है वह उन्हें केवल गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन


जनरल रावत ने कहा कि मैं कश्मीरी युवाओं से कहना चाहता हूं कि आजादी मिलना संभव नहीं है। ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। बेवजह उस रास्ते पर ना जाएं। आखिर आप क्यों हथियार उठा रहे हैं? हम हमेशा उन लोगों से लड़ते रहेंगे जो आजादी चाहते हैं और जो अलग होना चाहते हैं। आजादी कभी मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय सेना द्वारा एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की संख्या को ज्यादा से ज्यादा महत्व नहीं देते हैं।
विज्ञापन


बिपिन रावत ने कहा कि यह संख्या मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती है क्योंकि मैं जानता हूं कि यह जारी रहेगा। मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि यह सब व्यर्थ है। आप कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। आप सेना से नहीं लड़ सकते। उन्होंने कहा कि वह इन हत्याओं से परेशान हैं। हमें इसमें कोई मजा नहीं आता है लेकिन अगर आप हमसे लड़ना चाहते हैं तो हम भी पूरी ताकत से लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल रावत ने कहा कि कश्मीरियों को यह समझना पड़ेगा कि सुरक्षाबल इतने क्रूर नहीं हैं। आप सीरिया और पाकिस्तान को देखिए। वह इस तरह की परिस्थितियों में टैंक और हवाई शक्तियों का इस्तेमाल करते हैं।  विशाल उत्तेजना के बावजूद हमारी सेना किसी भी नागरिक की मौत होने से बचने के लिए अपने स्तर का सर्वोत्तम प्रयास कर रही है। सेना प्रमुख ने कहा कि मैं जानता हूं कि युवाओं में गुस्सा है लेकिन सुरक्षाबलों पर हमला करना, पत्थर फेंकना सही तरीका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed