{"_id":"5c6e4f00bdec227378303726","slug":"bipin-rawat-flies-in-tejas-for-the-first-time-defence-minister-drove-off-in-sukhoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरो शो : जब सेना प्रमुख ने तेजस और रक्षा मंत्री ने सुखोई में भरी उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयरो शो : जब सेना प्रमुख ने तेजस और रक्षा मंत्री ने सुखोई में भरी उड़ान
Thu, 21 Feb 2019 12:40 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
तेजस विमान में सवार होते हुए थलसेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को यहां एयरोइंडिया शो में स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी और उन्होंने इस लड़ाकू जेट को ‘अनोखा विमान’ बताया जो वायुशक्ति में इजाफा करेगा। तेजस के दो सीटर प्रशिक्षु संस्करण में पायलट के पीछे बैठकर जनरल रावत ने आसमान में एक चक्कर काटा।
विज्ञापन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार इस विमान को एक दिन पहले ही एयरशो में अंतिम संचालन अनुमति (एफओसी) मिली थी जो इस का संकेत है कि यह लड़ाकू मिशन के लिए तैयार है।
विज्ञापन
जनरल रावत ने बेंगलुरु के उत्तर में यलहांका वायुसेना स्टेशन के ऊपर चक्कर लगाने के बाद कहा, ‘इस हल्के लड़ाकू विमान में उड़ान भरना अनोखा अनुभव है।’
आधे घंटे की अपनी उड़ान के बाद उन्होंने कहा, ‘यह एक ताउम्र अनुभव है।’ उन्होंने कहा कि तेजस की वैमानिकी अच्छी है और यह एक अनोखा विमान है। उन्होंने कहा कि इस हल्के लड़ाकू विमान की लक्ष्यभेदी प्रणाली अच्छी है। सेना प्रमुख ने कहा, ‘यदि इसे आयुध भंडार में शामिल किया जाता है तो इससे वायुशक्ति बढ़ेगी।’
विज्ञापन
बुधवार को एयरोइंडिया, 2019 के पहले दिन इस विमान का एफओसी प्रमाण पत्र और रिलीज को सर्विस डोक्यूमेंट वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ को सौंपा गया था। प्रमाण पत्र मिलने के बाद धनोआ ने कहा था, 'एलसीए को एफसीओ मिलना मील का पत्थर है। यह विमान कई सॉर्टीज में उड़ सकता है और यह कई हथियारों का उपयोग करने में माहिर है।'
रावत के विमान ने येलहंका वायुसेना स्टेशन से आसमान में उड़ान भरी। यह पहली बार है जब सेनाध्यक्ष ने स्वदेशी लड़ाकू विमान की सवारी की। वहीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सुखोई विमान से उड़ान भरी।