फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biotech Startup Expo 2022 PM Modi along with Union Ministers Dr Jitendra Singh, Piyush Goyal and Dharmendra Pradhan attends

Biotech Startup Expo: पीएम मोदी ने बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का किया उद्घाटन, बोले- जल्द ही हम इस क्षेत्र में टॉप 10 देशों में शामिल होंगे

Thu, 09 Jun 2022 09:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 09 Jun 2022 09:06 PM IST
सार

एक्सपो की थीम 'बायोटेक स्टार्टअप नवोन्मेष: आत्मनिर्भर भारत की ओर' है। बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 में  करीब 300 स्टॉल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Biotech Startup Expo 2022 PM Modi along with Union Ministers Dr Jitendra Singh, Piyush Goyal and Dharmendra Pradhan attends
पीएम मोदी ने बायोटेक एक्सपो का उद्घाटन किया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के प्रगति मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश का पहला बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो देश में बायोटेक क्षेत्र के व्यापक विकास का प्रतिबिंब है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी है। 10 अरब डॉलर से 80 अरब डॉलर तक हम पहुंच चुके हैं। भारत बायोटेक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष दस देशों की लीग में जल्द ही शामिल होगा।  नए भारत के इस नई छलांग में जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) की बड़ी भूमिका रही है।

विज्ञापन


भारत को बायोटेक क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को बायोटेक क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है। इसके मुख्य रूप से पांच कारण हैं। जिनमें विविध आबादी, विविध जलवायु क्षेत्र, प्रतिभाशाली मानव पूंजी पूल, व्यापार करने में आसानी की दिशा में प्रयास और जैव उत्पादों की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन


5,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप बायोटेक सेक्टर से जुड़े: पीएम मोदी
पिछले 8 वर्षों में, हमारे देश में लगभग 60 विभिन्न उद्योगों में स्टार्ट-अप की संख्या कुछ सौ से बढ़कर 70,000 हो गई है। इनमें से 5,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप बायोटेक सेक्टर से जुड़े हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या हैं इसके उद्देश्य
बायोटेक स्टार्टअप का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से किया गया है। इस एक्सपो की थीम 'बायोटेक स्टार्टअप नवोन्मेष: आत्मनिर्भर भारत की ओर' रखी गई है। यह दो दिवसीय आयोजन 10 जून को समाप्त होगा। यह एक्सपो उद्यमियों, निवेशकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों को जोड़ने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।


पीएम मोदी ने की महिला प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड से आई महिला प्रतिनिधिमंडल की सदस्यों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed