फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 testing kit: Bione launches India’s first Rapid COVID-19 at-home screening test kit, Know price and details

Coronavirus: भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया कोरोना वायरस होम टेस्ट किट, जानें कीमत

Fri, 03 Apr 2020 04:46 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 03 Apr 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
covid 19 testing kit: Bione launches India’s first Rapid COVID-19 at-home screening test kit, Know price and details
COVID-19 at Home Screening Test Kit - फोटो : bione

कोरोना वायरस के कारण भारत में अभी तक 2,328 लोग संक्रमित हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरी दुनिया में इस वक्त 1,016,766 लोग कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। भारत में भी बड़े लेवल पर टेस्टिंग हो रही है। अभी तक करीब 50 हजार लोगों के सैंपल लिए गए हैं, हालांकि कई लोग सुविधा ना होने की वजह से टेस्टिंग नहीं करा पा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोगों की सुविधा के लिए बंगलूरू की एक कंपनी ने भारत का पहला कोविड-19 होम टेस्ट किट पेश किया हैौ जिसकी मदद से आप घर पर ही कोरोना वायरस का टेस्ट क सकते हैं। इस कंपनी का नाम बायोन है जिसने रैपिड कोविड-19 एट-होम स्क्रीनिंग टेस्ट किट लॉन्च की है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली यह भारत की पहली हेल्थकेयर कंपनी बन गई है।
विज्ञापन


इस किट के जरिए मिनटों में कोरोना वायरस संक्रमण का रिजल्ट मिलेगा। बायोन के इस किट को चिकित्सा नियामक से मंजूरी भी मिल गई है। कोविड-19 एट-होम स्क्रीनिंग किट bione.in से खरीदा जा सकता है। इस किट की कीमत 2000-3000 रुपये के बीच है। कंपनी का दावा है कि ऑर्डर करने के बाद 2-3 दिनों में टेस्ट किट की डिलिवरी हो जाएगी। कंपनी फिलहाल एक सप्ताह में 20,000 किट सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 स्क्रीनिंग टेस्ट किट एक आईजीजी एंड आईजीएम (IgG & IgM) बेस्ड टूल है, जिसके नतीजे 5-10 मिनट में मिल जाते हैं। किट प्राप्त करने के बाद यूजर को अल्कोहल स्वैब से अपनी उंगली साफ करनी होती है और प्रदान की गई लैंसेट को उंगली पर चुभाना होता है। इसके बाद कार्ट्रेज खून के नमूने से 5-10 मिनट में कोरोनावायरस होने या न होने का नतीजा बता देता है। यह टेस्ट ठीक शुगर के टेस्ट की तरह ही है।


लॉन्च पर बात करते हुए बायोन के सीईओ डॉ. सुरेन्द्र चिकारा ने कहा, “हम लंबे समय से कोरोनावायरस का अध्ययन कर रहे हैं। हमने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए इस पर फोकस किया है ताकि प्रकोप पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी साधन विकसित किया जा सके। ऐसे अभूतपूर्व समय में कोविड-19 होम स्क्रीनिंग टेस्ट किट एक सफल प्रोडक्ट के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। हम टेस्ट के नतीजों का वेटिंग टाइम कम कर इसे भारत की कोविड-19 से लड़ाई में प्रभावी मदद करना चाहते हैं। हमारा यकीन है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने में सरकार का समर्थन महत्वपूर्ण है। ”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed