{"_id":"63f16a65d663dd8cdc07b69d","slug":"biocon-recalls-3665-bottles-of-antifungal-drug-in-us-for-failed-degradation-specifications-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biocon: बायोकॉन ने अमेरिका से वापस मंगवाईं एंटी-फंगल दवा की 3665 शीशियां, यूएसएफडीए के परीक्षण में रहा विफल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Biocon: बायोकॉन ने अमेरिका से वापस मंगवाईं एंटी-फंगल दवा की 3665 शीशियां, यूएसएफडीए के परीक्षण में रहा विफल
Sun, 19 Feb 2023 05:46 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 19 Feb 2023 05:46 AM IST
सार
कंपनी की 100 एमजी मात्रा की यह दवा हर शीशी में 60 की संख्या में मिलती है और गंभीर फंगल संक्रमण जैसे इनवेसिव एस्परगिलोसिस में दी जाती है। एफडीए के अनुसार कंपनी की न्यू जर्सी स्थित यूनिट 31 जनवरी से प्रभावित बैच वापस लेने की द्वितीय श्रेणी की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
बायोकॉन (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू स्थित फार्मा कंपनी बायोकॉन ने अमेरिका से अपने द्वारा बनाई एंटी-फंगल दवा की 3,665 शीशियां वापस मंगवाईं हैं। इन्हें अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने दवा को समय के साथ खराब होने के लिए तय मानक (डिग्रेडेशन स्पेसिफिकेशन) परीक्षण में विफल करार दिया है। कंपनी ने इस दवा पॉसकोनाजोल डीलेड-रिलीज गोलियों के संबंधित बैच को वापस मंगवाया।
विज्ञापन
कंपनी की 100 एमजी मात्रा की यह दवा हर शीशी में 60 की संख्या में मिलती है और गंभीर फंगल संक्रमण जैसे इनवेसिव एस्परगिलोसिस में दी जाती है। एफडीए के अनुसार कंपनी की न्यू जर्सी स्थित यूनिट 31 जनवरी से प्रभावित बैच वापस लेने की द्वितीय श्रेणी की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
यह श्रेणी मानक में विफल ऐसी दवाओं के लिए है जिनके उपयोग या संपर्क से लोगों को अस्थायी या इलाज हो सकने लायक नुकसान की आशंका हो या गंभीर दुष्परिणाम की आशंका कम हो। इससे पहले 13 जनवरी को एक अन्य भारतीय फार्मा कंपनी सन फार्मा ने भी उच्च रक्तचाप, एंजाइना (सीने में दर्द) और हृदय की धड़कन में अनियमितता पर ली जाने वाली दवा डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड की 34 हजार शीशियां अमेरिका से वापस मंगवाईं थीं।
विज्ञापन