फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Billionaire Niranjan Hiranandani Takes Mumbai Local, Calls It ‘Insightful Personal Experience’

Niranjan Hiranandani: मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए ये अरबपति कारोबारी, जानें क्या रही वजह

Sun, 31 Dec 2023 08:27 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 31 Dec 2023 08:27 AM IST
सार

एक दिन पहले पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को पांच लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए हीरानंदानी ग्रुप के मालिक ने लिखा कि एसी कोच से मुंबई से उल्हासनगर तक की यात्रा बहुत आनंददायक रही।

विज्ञापन
Billionaire Niranjan Hiranandani Takes Mumbai Local, Calls It ‘Insightful Personal Experience’
Niranjan Hiranandani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपनों का शहर कहे जाने वाला मुंबई कई चीजों के लिए मशहूर है। फिल्मी सितारों से लेकर आम लोगों की पसंदीदा जगह है। हालांकि, लाखों खूबियों के बाद भी अगर यह शहर बदनाम है तो वो अपने ट्रैफिक के लिए। बढ़ती आबादी के बीच यहां की सड़कों पर गाड़ियों की संख्या ज्यादा हो गई है। आलम यह है कि यहां की सड़कों पर घंटों तक का जाम देखने को मिलता है। इससे बचने का एक ही रास्ता है-वो है लोकल ट्रेन। अब आपको लग रहा होगा हम अचानक आपको मुंबई के जाम के बारे में क्यों बताने लगे तो बता दें, यहां के ट्रैफिक से अरबपति और बिजनेसमैन निरंजन हीरानंदानी भी परेशान नजर आए। 

विज्ञापन


वीडियो को पांच लाख से अधिक लाइक्स मिले
दरअसल, हीरानंदानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए। उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं और व्यूज का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को पांच लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए हीरानंदानी ग्रुप के मालिक ने लिखा कि एसी कोच से मुंबई से उल्हासनगर तक की यात्रा बहुत आनंददायक रही। समय की बचत करने और शहर के जाम से बचने के लिए लोकल ट्रेन में सफर किया। हीरानंदानी ने लोकल ट्रेन में सफर की काफी तारीफ की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Niranjan Hiranandani (@n_hiranandani)



यूजर्स ने उड़ाया मजाक
यूजर्स ने उनकी यात्रा पर कमेंट कर कहा कि उनका सफर इसलिए आसान रहा क्योंकि वह गैर-भीड़ वाले घंटों के दौरान यात्रा कर रहे थे। वहीं, एक ने इसे पीआर स्टंट बताया। इसके अलावा एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब अमीर लोग पहली बार ट्रेन से यात्रा करते हैं तो वह इसे रिकॉर्ड करते हैं। उनके पोस्ट पर एक शख्स ने कहा कि क्या हम एसयूवी की बात नहीं करेंगे, जो उल्हासनगर स्टेशन पर इंतजार कर रही होगी? वहीं, दूसरे ने लिखा कि हां वाकई में? 



कुछ ने की तारीफ
हालांकि, कुछ लोगों को यह वीडियो प्रेरणादायक लगा। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'यह एक अच्छा उदाहरण हो सकता है। कई उद्योग व्यापारियों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए, जो सरकार को लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।'

पहले भी कर चुके हैं ये लोग यात्रा
यह पहली बार नहीं है जब किसी अमीर और प्रसिद्ध व्यक्ति ने ट्रैफिक को मात देने की कोशिश में मुंबई लोकल से सफर किया। साल 2016 में अभिनेता अनिल कपूर ने गणेश विसर्जन के दौरान यातायात से बचने के लिए मुंबई लोकल से यात्रा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed