फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bill to make LG almighty will be introduced in Lok Sabha today

सियासी जंग: एलजी को और ताकतवर बनाने वाला विधेयक लोकसभा में आज होगा पेश

Mon, 22 Mar 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Mar 2021 03:29 AM IST
विज्ञापन
Bill to make LG almighty will be introduced in Lok Sabha today
अनिल बैजल और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल (एलजी) को सर्वशक्तिमान बनाने वाले बिल पर सोमवार को लोकसभा की मुहर लग सकती है। सरकार ने इससे संबंधित दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र शासन संशोधन बिल को पारित कराने के लिए सोमवार को इसे पेश कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


गृह मंत्री शाह पारित करने का रखेंगे प्रस्ताव
बिल को पारित कराने का प्रस्ताव गृह मंत्री अमित शाह रखेंगे। गौरतलब है कि इस बिल के कानून बन जाने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के लिए कोई भी फैसला लेने या बिल पेश करने से पहले उपराज्यपाल की सहमति लेनी अनिवार्य हो जाएगी। उपराज्यपाल को इस आशय का अधिकार देने के लिए इस बिल में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन अधिनियम 1991 में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन


छिड़ी हुई है सियासी जंग
पिछले हफ्ते इस बिल को पेश किए जाने के बाद से ही इस मामले में दिल्ली की राजनीति में सियासी जंग छिड़ी हुई है। केजरीवाल सरकार का आरोप है कि इस बिल के जरिए केंद्र सरकार दिल्ली पर उपराज्यपाल के जरिए परोक्ष शासन करना चाहती है। जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि भविष्य में विवाद को खत्म करने केलिए इस बिल के जरिए उपराज्यपाल के अधिकारों को परिभाषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed