फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bill to give status of national importance to Ayurveda institutions of Gujarat

गुजरात के आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने वाला बिल पास 

Thu, 19 Mar 2020 08:57 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 19 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bill to give status of national importance to Ayurveda institutions of Gujarat
Ayurvedic medicines

गुजरात के जामनगर स्थित तीन आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने वाला आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान विधेयक लोकसभा में गुरुवार को ध्वनि मत से पारित हो गया। इसमें आयुर्वेद के तीन संस्थानों के क्लस्टर को जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के परिसर में शामिल कर राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस ने कुछ संशोधन प्रस्ताव दिए जिन्हें ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। 

विज्ञापन


बिल पर बहस के दौरान आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कहा, 'भारत की प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में दुनिया भर के लाग में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में इसके शोध संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देना किसी हाल में गलत नहीं है।' उन्होंने बताया कि दुनियाभर के 14 राष्ट्रों के साथ आयुर्वेद को लेकर करार हुआ है। 58 देशों में 28 सूचना केंद्र आयुर्वेद का प्रचार कर रहे हैं। क्लस्टर में आयुर्वेद परास्नातक शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, गुलाबकुंवरबा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं आयुर्वेद औषधि विज्ञान संस्थान को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुंहासे का इलाज टूथपेस्ट से करता हूं : प्रीतम मुंडे 
भाजपा सांसद एवं चर्मरोग विशेषज्ञ प्रीतम मुंडे ने कहा, मैं मुंहासों के उपचार में अंग्रेजी  क्रीम के बजाय आयुर्वेदिक टूथपेस्ट का इस्तेमाल करती हूं। क्योंकि इसमें जैतून का तेल होता है जो मुंहासों को ठीक करता है। उन्होंने कहा, 'मेरे कुछ डॉक्टर साथी इस पर हंस सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल पर ध्यान देने की मांग 
केरल के सांसदों ने इस दौरान कहा कि केरल आयुर्वेद का गढ़ है। ऐसे में सरकार को इस राज्य पर भी ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'यह स्वागत योग्य बिल है, लेकिन इसमें निराशा भी है क्योंकि आयुर्वेद के लिए प्रसिद्ध केरल को इसमें नजरंदाज किया गया है।' थरूर के अलावा केसीएम के सी थॉमस, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन और मुस्लिम लीग के ईडी मोहम्मद बशीर ने भी केरल पर ध्यान देने की मांग उठाई। कांग्रेस के एंटो एंटनी ने केरल में आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed