{"_id":"5ff421bde0f51c3c2b20e3ca","slug":"bill-gates-praises-pm-narendra-modi-and-said-it-is-great-to-see-leadership-of-india-in-vaccine-manufacturing-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल गेट्स ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा - वैक्सीन उत्पादन क्षमता में भारत का नेतृत्व देख खुशी होती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिल गेट्स ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा - वैक्सीन उत्पादन क्षमता में भारत का नेतृत्व देख खुशी होती है
Tue, 05 Jan 2021 01:52 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
बिल गेट्स ने की पीएम मोदी की तारीफ
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस की दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के फैसले के बाद हर जगह भारत के शीर्ष नेतृत्व की सराहना की जा रही है। इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने ट्विटर के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
विज्ञापन
बिल गेट्स ने लिखा कि जिस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से निपटने की कोशिशें कर रही हैं, उस समय साइंटिफिक इनोवेशन और वैक्सीन उत्पादन क्षमता में भारत के नेतृत्व को देखकर खुशी महसूस होती है। बिल गेट्स ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की।
विज्ञापन
It’s great to see India’s leadership in scientific innovation and vaccine manufacturing capability as the world works to end the COVID-19 pandemic @PMOIndia https://t.co/Ds4f3tmrm3
विज्ञापन विज्ञापन— Bill Gates (@BillGates) January 4, 2021
बिल गेट्स देश में कोरोना की बिगड़ती हालात को देखकर काफी चिंतित हैं। वो पहले भी कई कोरोना महामारी को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कोरोना की स्थिति में सुधार तो होगा ही लेकिन ये इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा था कि नए स्ट्रेन पर काबू पाने के लिए तेजी से काम करना होगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही देश में वैक्सिेनशन का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सिनेशन कार्यक्रम भारत में शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में भी वैज्ञानिकों को संबोधित किया था और टीकाकरण को लेकर यह बात कही थी।
बता दें कि देश में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की ओर से बनाई जा रही है कोवैक्सीन को आपातकाल में इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी मिल गई है। डीसीजीआई ने इन दोनों वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। हालांकि इस फैसले के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई थी।