फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bill Gates PM Narendra Modi Meeting Microsoft co founder Health Minister Mandaviya

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने प्रधानमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की; PM मोदी ने कही यह बात

Fri, 01 Mar 2024 12:48 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:48 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पीएम मोदी के साथ मुलाकात बेहद खास रही। प्रधानमंत्री ने भी बिल गेट्स के साथ मुलाकात की बात साझा की।

विज्ञापन
Bill Gates PM Narendra Modi Meeting Microsoft co founder Health Minister Mandaviya
पीएम मोदी से मिले बिल गेट्स (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत दौरे पर आए अरबपति कारोबारी बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। बिल गेट्स के साथ मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में इस मुलाकात को यादगार करार दिया। उन्होंने कहा कि बिल गेट्स के साथ उन मुद्दों और क्षेत्रों पर संवाद यादगार होता है, जिससे हमारी धरती लगातार बेहतर ग्रह बनती जा रही है। उन्होंने बिल गेट्स के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके कारण दुनियाभर के लाखों लोगों का सशक्तिकरण हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात के बारे में एक्स पोस्ट किया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा, आरोग्य मैत्री आपदा प्रबंधन क्यूब-भीष्म जैसे डिजिटल स्वास्थ्य नवाचारों को देखना और डॉ. मनसुख मंडाविया के साथ टीबी, सिकल सेल और मातृ एनीमिया को खत्म करने के प्रयासों पर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल गेट्स ने कहा, भारतीय अनुसंधान और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता पर बहुत अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि गेट्स फाउंडेशन इंडिया और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच निरंतर साझेदारी बने रहने की आशा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी बिल गेट्स की जमकर सराहना की।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed