फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bilateral Naval Exercise: India and France Exercise Varuna commenced on the Western Seaboard

Naval Exercise: भारत-फ्रांस की नौसेनाओं के बीच युद्धाभ्यास वरुण शुरू, 20 जनवरी तक दोनों सेनाएं दिखाएंगी ताकत

Mon, 16 Jan 2023 07:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Jan 2023 07:16 PM IST
सार

नौसेना ने बताया, भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच यह युद्धाभ्यास 16 से 20 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वायु रक्षा अभ्यास, सामरिक युद्धाभ्यास, सतह पर गोलीबारी,अन्य समुद्री संचालन का अभ्यास होगा। 

विज्ञापन
Bilateral Naval Exercise: India and France Exercise Varuna commenced on the Western Seaboard
भारत-फ्रांस के बीच युद्धाभ्यास - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच सोमवार को 21वां द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ। भारतीय नौसेना ने बताया कि यह अभ्यास पश्चिमी समुद्री तट पर शुरू हुआ। नौसेना के अधिकारियों ने बताया, 1993 में शुरू किए गए इस द्विपक्षीय अभ्यास को 2001 में 'वरुण' नाम दिया गया था और अब यह अभ्यास भारत फ्रांस रणनीतिक संबंधों की पहचान बन चुका है। 

विज्ञापन


दोनों नौसेनाएं दिखाएंगी ताकत 
अधिकारियों ने बताया, अभ्यास के दौरान स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तेग, समुद्री गश्ती विमान पी-8आई और डोर्नियर और मिग29के लड़ाकू विमान की भागीदारी देखी जाएगी। वहीं, फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल, एफएस फोरबिन और प्रोवेंस, सहायक पोत एफएस मार्ने और समुद्री गश्ती विमान अटलांटिक द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


20 जनवरी तक चलेगा युद्धाभ्यास 
नौसेना ने बताया, भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच यह युद्धाभ्यास 16 से 20 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वायु रक्षा अभ्यास, सामरिक युद्धाभ्यास, सतह पर गोलीबारी,अन्य समुद्री संचालन का अभ्यास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed