{"_id":"620b38417a08f66d8a27e07d","slug":"biker-escapes-a-major-train-accident-while-trying-to-cross-the-railway-tracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का खतरनाक वीडियो: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आया बाइक सवार, बाइक के उड़े परखच्चे, खुद बाल-बाल बचा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसे का खतरनाक वीडियो: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आया बाइक सवार, बाइक के उड़े परखच्चे, खुद बाल-बाल बचा
Tue, 15 Feb 2022 10:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:51 AM IST
सार
हादसे का यह वीडियो किसी को भी डरा देगा। चंद मिनट बचाने के लिए युवक एक बड़ी रेल दुर्घटना का शिकार होते बचा, लेकिन उसकी बाइक की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बाल-बाल बचा युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर हम कुछ मिनट बचाने के लिए अपनी जान परवाह नहीं करते हैं, लेकिन यह कभी-कभी बहुत ही भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार चंद सेकेंड बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करता है और तेज रफ्तार की चपेट में आ जाता है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जिस तरह से बाइक के परखच्चे उड़ते दिख रहे हैं, इससे किसी की भी रूह कांप जाएगी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 फरवरी का है। इसमें बाइक सवार रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे पहले ही ट्रेन आ जाती है।
विज्ञापन
Smithereens 2022... bike and train🙂🙂🙂 https://t.co/alAgCtMBz5 pic.twitter.com/jBwFDeGGYA
— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) February 14, 2022
विज्ञापन
पहले भी सामने आया था एक वीडियो
इस घटना से पहले भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था। इसमें बाइक सवार रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान ट्रेन आ जाती है। हड़बड़ाहट में युवक की बाइक वहीं गिर जाती है और ट्रेन की चपेट में आ जाती है। इस हादसे में भी युवक बाल-बाल बचता है। हालांकि, उसकी बाइक के परखच्चे हादसे की गंभीरता को जरूर बयां करते हैं।