{"_id":"622e1003ab8d7767741bcb9c","slug":"biju-janata-dal-bjd-registered-victory-in-odisha-zilla-parishad-polls-winning-all-30-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: जिला परिषद चुनावों में बीजद का क्लीन स्वीप, सभी 30 जिलों में दर्ज की जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: जिला परिषद चुनावों में बीजद का क्लीन स्वीप, सभी 30 जिलों में दर्ज की जीत
Sun, 13 Mar 2022 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के जिला परिषद चुनावों में बीजू जनता दल (बीजद) ने शानदार जीत दर्ज की है। बीजद ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 30 जिलों में विजय का परचम लहराया है। जानकारी के मुताबिक, बीजद ने चुनाव के लिए अच्छे रिकॉर्ड वाले युवा और शिक्षित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। चुने गए 30 जिला परिषद अध्यक्षों में से 15 की उम्र 40 साल से कम, 23 की उम्र 50 साल से कम है। सभी जिला परिषद अध्यक्षों की औसत उम्र 41 साल है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि जिला परिषद अध्यक्षों में से 70 फीसदी महिलाएं हैं, जबकि राज्य में महिलाओं के 50 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इसके बावजूद सीएम पटनायक ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा। परिणाम में 21 महिला उम्मीदवारों को जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया। ऐसा पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं जीतकर सामने आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिर्फ 23 साल की सरस्वती मांझी को सबसे कम उम्र की जिला परिषद के अध्यक्ष रूप में चुनी गई हैं। मांझी बीएससी में स्नातक हैं। वहीं, सामरी तांगुल को स्वाभिमान आंचल मलकानगिरी में जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया है। सामरी की उम्र 26 साल है और उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की हैं।
विज्ञापन
इससे पहले ओडिशा पंचायत चुनाव में 829 जिला परिषद सीटों में से 743 सीटों पर बीजद ने कब्जा जमाया था। इस चुनाव में भाजपा ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 37 और आईएनडी ने तीन सीटों में विजय प्राप्त की थी। इसके अलावा 4 सीटें अन्य के खातों में गईं थीं।