फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar topper scam, ganesh is studying in BJP leader college

बिहार: बीजेपी नेता के कॉलेज में पढ़कर टॉपर बना गणेश, नेता का प्रिंसिपल बेटा फरार

Sat, 03 Jun 2017 09:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 03 Jun 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
bihar topper scam, ganesh is studying in BJP leader college

बिहार इंटर टॉपर घोटाले में गणेश की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुले हैं। गणेश ने पटना पुलिस के सामने जो कुछ कहा है उससे करीब एक दर्जन लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि इस साल फिर पुलिस को न केवल गणेश के रूप में रूबी राय मिली, बल्कि उसे एक और बच्चा राय के मिलने की भी उम्मीद है। पटना एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि अभी जगदीश इंटर कॉलेज के संचालक रमानंद सिह की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। गणेश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


जवाहर प्रसाद सिंह और उनके बेटे अभितेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। जवाहर प्रसाद सिंह भाजपा के नेता हैं और अभितेंद्र कॉलेज के प्रिंसिपल है। बाकी नामों का खुलासा जांच को प्रभावित कर सकता है। इस मामले में पटना पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार देर शाम मुसल्लहपुर इलाके से एक अन्य आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इधर, बोर्ड के अध्यक्ष की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। शिक्षामंत्री ने पूरे मामले पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। तथ्य छुपाने के कारण बोर्ड अध्यक्ष पर जदयू भी नाराज है। देर-सवेर उन पर भी कार्रवाई होने की बात कही जा रही है। सरकार से कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को भी बोर्ड कार्यालय के सामने छात्रों का उग्र प्रदर्शन हुआ, जिसमें पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान कई छात्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात गिरफ्तार हुए गणेश कुमार से पटना पुलिस ने एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में लंबी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गणेश ने स्वीकार किया कि उसने दो बार मैट्रिक और दो बार इंटर की परीक्षा दी है। पहली बार 1990 में मैट्रिक की परीक्षा गीरीडीह के एसआरएसएसआर स्कूल से और 1992 में इंटर रामलखन सिंह कॉलेज से किया। उसके बाद वो एक चिटफंड कंपनी में काम किया, जिसमें उसे 15 लाख का कर्ज हो गया। गणेश ने बताया कि नौकरी की चाहत में उसने उम्र घटाकर परीक्षा देने का फैसला किया। समस्तीपुर आने के पीछे उसने कहा कि रोसडा के संजय कुमार उसे अपने साथ यहां लाए। स्कूल में अभिभावक के तौर पर संजय कुमार के ही हस्ताक्षर हैं। इसके अलावा गणेश ने और कई राज खोले जो पुलिस अनुसंधान का हिस्सा है। 

बोर्ड से लेकर मंत्रालय तक में अफरातफरी

bihar topper scam, ganesh is studying in BJP leader college

जिस प्रकार से टॉपर का मामला एक बार फिर एक माफिया गिरोह तक पहुंच रहा है, उससे सरकार बेचैन है। बोर्ड से लेकर मंत्रालय तक में अफरातफरी मची हुई है। शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस इंटरमीडिएट रिजल्ट में हुए गड़बड़ी को लेकर जारी किया है। चौधरी को इस बात पर गुस्सा है कि गणेश के उम्र का मामला बोर्ड ने विभाग से छुपाया।

उन्होंने कहा कि आनंद किशोर भी जांच के घेरे में आ गए हैं। बोर्ड ने उनके निर्देश का ठीक से पालन नहीं किया, इस कारण इतनी बड़ी चूक हो गई। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कहा कि बोर्ड अध्यक्ष को उम्र को लेकर मीडिया में जाने से पहले सरकार को बताना चाहिए था।उल्लेखनीय है कि बिहार में 2016 में भी हुई इंटर टॉपर फर्जीवाडे़ के बाद तत्कालीन बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद को हटाए जाने के बाद नीतीश कुमार के भरोसे के आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को जिम्मा सौंपा गया था। 

इस बीच, कॉपी फिर से मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को सौंपने की मांग को लेकर शनिवार को भी छात्रों ने खूब बवाल काटा। छात्रों ने इंटर काउंसिल कार्यालय को घेर लिया और जमकर हंगामा मचाया। घंटों प्रदर्शन चलता रहा। छात्रों ने सड़क पर खड़ी बस का शीशा तोड़ दिया। छात्रों के उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद छात्र और उग्र हो गए। सड़क जाम कर दिया गया और आगजनी भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed