{"_id":"5f6b82308ebc3edeeb1c467d","slug":"bihar-polls-to-be-fought-on-basis-of-work-done-by-modi-nitish-says-bjp-mp-rajiv-pratap-rudy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और सीएम नीतीश के काम और प्रदर्शन के आधार पर लड़ा जाएगा बिहार चुनाव : रूडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी और सीएम नीतीश के काम और प्रदर्शन के आधार पर लड़ा जाएगा बिहार चुनाव : रूडी
Wed, 23 Sep 2020 10:44 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
राजीव प्रताप रूडी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को कहा कि बिहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। आगामी बिहार चुनाव प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काम और प्रदर्शन के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से जद (यू)-भाजपा की वापसी होगी।
विज्ञापन
शून्यकाल के दौरान लोकसभा में बोलते हुए रूडी ने कहा कि बिहार में गंगा के ऊपर कई पुलों का निर्माण किया गया है और आने वाले समय में कई विशेष अस्पताल बनाए जाएंगे। वहीं, पटना मेट्रो परियोजना के लिए आधारशिला रखी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पटना हवाई अड्डे के विस्तार के लिए कदम उठाए गए हैं जबकि राज्य की राजधानी के निवासियों को जल्द ही पाइप गैस प्रदान की जाएगी। रूडी ने कहा कि बिहार में 'निर्दोष और सरल' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जबरदस्त विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अगला चुनाव प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काम और प्रदर्शन के आधार पर लड़ा जाएगा और चुनाव के बाद हमारी सरकार सत्ता में लौट आएगी।'