फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: Politics intensifies over Congress distributing sanitary pads, case filed against comedian

Bihar: कांग्रेस के सेनेटरी पैड बांटने पर सियासत तेज, हास्य कलाकार पर केस दर्ज; अमित मालवीय ने साधा निशाना

Mon, 07 Jul 2025 02:39 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:39 PM IST
सार

कांग्रेस के द्वारा बिहार में महिलाओं को पैड बांटने की योजना पर विवाद पैदा हो गया है। एक हास्य कलाकार रतन रंजन ने कांग्रेस की इस योजना पर व्यंगात्मक वीडियो बनाया जिसको लेकर बवाल मच गया है।

विज्ञापन
Bihar: Politics intensifies over Congress distributing sanitary pads, case filed against comedian
भाजपा नेता अमित मालवीय और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के द्वारा बिहार में महिलाओं को पैड बांटने की योजना पर विवाद पैदा हो गया है। एक हास्य कलाकार रतन रंजन ने कांग्रेस की इस योजना पर व्यंगात्मक वीडियो बनाया जिसको लेकर बवाल मच गया है। हास्य कलाकार पर उनके वीडियो को लेकर कई केस दर्ज करा दिये गए हैं। रतन रंजन ने सवाल पूछा है कि राहुल गांधी उनकी पत्नी को पैड देने वाले कौन होते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने पूछा है कि क्या महिलाओं के सम्मान की बात करना अपराध हो गया है?

विज्ञापन


क्या थी योजना?
कांग्रेस बिहार में अपना जनाधार और राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रैलियां-सभाएं कर लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए उन्हें मुफ्त में पैड बांटने की योजना बनाई। कांग्रेस की यह योजना जल्दी ही चर्चा का विषय बन गई। 
विज्ञापन


ऐसे पैदा हुआ विवाद 
रतन रंजन बिहार के एक हास्य कलाकार हैं। वे कई बार अलग-अलग नेताओं के वेश धारण कर उनकी आवाज में व्यंगात्मक टिप्पणी करते हैं जो लोगों को पसंद भी आते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान वे अरविंद केजरीवाल पर अपनी व्यंगात्मक टिप्पणियों के लिए काफी प्रसिद्ध हुए थे। बिहार में कांग्रेस की पैड योजना शुरू होने के बाद रतन रंजन ने एक वीडियो बनाया जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि रतन रंजन के द्वारा एक वीडियो बनाया गया जिसमें राहुल गांधी की फोटो पैड के अंदर वाली सतह पर थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बताई सच्चाई
इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस की टीम हरकत में आ गई। कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि राहुल गांधी की फोटो पैड की पैकिंग के ऊपर है, पैड पर नहीं। लेकिन पैड पर राहुल गांधी की फोटो छापना कांग्रेस और राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश है। कुछ लोगों के द्वारा रतन रंजन पर इसके खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया गया। 

क्या बोले हास्य कलाकार रतन रंजन 
अमर उजाला से विशेष बातचीत में हास्य कलाकार रतन रंजन ने कहा कि वे एक कॉमेडियन हैं। वे लोगों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग नेताओं की कॉमेडी करते हैं। लेकिन यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस ने उनके एक वीडियो को लेकर उन पर केस दर्ज करा दिया। रतन रंजन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र में लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन इस एफआईआर के बाद उन्हें लगता है कि बोलने की स्वतंत्रता पर आघात किया जा रहा है। 

महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा- अमित मालवीय  
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने एक्स पर कहा है कि यह सीधे तौर पर बिहार की महिलाओं के सम्मान से जुड़ा हुआ मामला है। उन्होंने रतन रंजन के शब्दों को पेश करते हुए कहा है कि राहुल गांधी किसी महिला को पैड देने वाले कौन होते हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की बात नहीं है, बल्कि यह सामूहिक आक्रोश की बात है। उन्होंने पूछा है कि क्या बिहार में महिलाओं के सम्मान की बात करना अपराध हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे लोगों पर एफआईआर करा दी जो केवल अपनी बहन-बेटी के सम्मान की बात कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें: Supreme Court: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 10 जुलाई को याचिकाओं पर होगी सुनवाई

कांग्रेस ने दिया जवाब
महिला कांग्रेस की ऑल इंडिया सोशल मीडिया इंचार्ज नताशा शर्मा ने अमर उजाला से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ऐसे मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भी माहवारी के दौरान होने वाले संक्रमण के कारण अनगिनत महिलाओं की जान जाती है और उन्हें गंभीर बीमारियां होती हैं। महिलाओं को इससे बचाने के लिए केंद्र सरकार और बिहार सरकार को महिलाओं को पैड बांटने चाहिए और उन्हें इस बीमारी से बचाना चाहिए। लेकिन भाजपा की सरकारें स्वयं अपनी यह जिम्मेदारी नहीं निभाती हैं, लेकिन जब कोई और यह काम करता है तो वे इस पर राजनीति करते हैं।   


नताशा शर्मा ने कहा कि इसके पहले भाजपा भी कई अवसरों पर महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटने का काम कर चुकी है। उनके कार्यक्रमों में भी पैड की पैकिंग पर उनके नेताओं की फोटो होती है, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी राजनीति का विषय नहीं बनाया। लेकिन कांग्रेस के द्वारा पैड बांटने पर भाजपा के द्वारा राजनीति करना यह बताता है कि महिलाओं के प्रति उनकी सोच क्या है। 

कांग्रेस नेता नताशा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जिस पैड को बांटने का काम किया है, उसकी पैकिंग के ऊपर राहल गांधी की फोटो थी। लेकिन एक साजिश के अंतर्गत राहुल गांधी की फोटो पैड के अंदर दिखाई गई। इससे यही पता चलता है कि वीडियो बनाने वाला कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को बदनाम करने की नीयत से काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि राजनीति का यह गिरता स्तर चिंता का विषय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed