फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Politics former CM Jitan Ram Manjhi meets BJP president JP Nadda in Delhi

Bihar Politics: दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले जीतनराम मांझी, बोले- लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे

Thu, 22 Jun 2023 01:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 22 Jun 2023 01:37 AM IST
सार

भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) आज से भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है। बिहार में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Bihar Politics former CM Jitan Ram Manjhi meets BJP president JP Nadda in Delhi
Jitan Ram Manjhi meets JP Nadda - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) के संस्थापक जीतनराम मांझी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बैठक में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन भी मौजूद थे। इससे पहले जीतनराम मांझी ने बेटे संतोष सुमन संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) आज से भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ है। बिहार में हम मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात काफी सकारात्मक रही। हम साथ मिलकर काम करेंगे और आने वाले समय में शोषितों, वंचितों और दलितों के लिए लड़ेंगे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि जीतनराम मांझी ने हम को जदयू में विलय से इनकार करने के बाद महागठबंधन सरकार से अलग होने का निर्णय लिया था। पिछले हफ्ते हम के इकलौते मंत्री संतोष सुमन ने बिहार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। बेटे के इस्तीफे के बाद जीतनराम मांझी ने साफ बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हम का जदयू में विलय चाहते थे, लेकिन जब यह पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं थी तो किसी दल के अंदर विलय का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16% दलित मतदाताओं पर नजर...
मांझी के बहाने भाजपा की निगाहें राज्य के 16 फीसदी दलित मतदाताओं पर है। दलित मतदाताओं को साधने के लिए पार्टी लोजपा के दोनों धड़े को पहले ही साध चुकी है। चूंकि मांझी की अपने स्वजातीय मतदाताओं में गहरी पैठ है, ऐसे में भाजपा को लोकसभा चुनाव में इससे बड़ा सियासी लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पार्टी ने कुशवाहा बिरादरी में पैठ के लिए उपेंद्र कुशवाहा को तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वजातीय कुर्मी वोट बैंक में सेंध के लिए उनके करीबी रहे आरसीपी सिंह को साधा है।


हम के हिस्से में आएगी एक सीट...
भाजपा सूत्रों का कहना है कि राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से पार्टी इस बार 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष 10 सीटों में छह सीटें लोजपा के दोनों धड़ों को, तीन सीटें उपेंद्र कुशवाहा को और एक सीट मांझी को दी जाएगी। हालांकि, पार्टी ने भावी परिस्थितियों के अनुरूप एक-दो सीटें छोड़ने की भी गुंजाइश रखी है।

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed