फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Politics: BJP leader reactions On RJD MP Misa Bharti's statement on PM Modi

पलटवार: लालू यादव की बड़ी बेटी के PM मोदी के खिलाफ दिए बयान पर भड़की BJP, कहा- पहले अपने परिवार की सोचें

Thu, 11 Apr 2024 02:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 Apr 2024 02:13 PM IST
सार

मीसा भारती ने कहा था कि इंडी गठबंधन सरकार बनती है तो पीएम से लेकर भाजपा के सभी नेता जेल के अंदर होंगे। इस पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Bihar Politics: BJP leader reactions On RJD MP Misa Bharti's statement on PM Modi
मीसा भारती पर भड़के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। एक ओर भाजपा लगातार लालू परिवार पर हमला बोल रही है। वहीं दूसरी ओर लालू परिवार भी एनडीए सरकार पर सवाल उठा रही है। हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। अब उनकी बयानबाजी पर भाजपा भड़क उठी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पहले अपने परिवार के बारे में सोचें: फडणवीस
मीसा भारती के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'पहले उन्हें अपने और अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए। ये लोग कई प्रकार के घोटालों और भ्रष्टाचारों में फंसे हुए हैं। ये हमारे द्वारा लगाए गए आरोप नहीं हैं, अदालत उन्हें सजा दे चुकी है। उन्हें ऐसी बातें कहकर लोकतंत्र और न्यायपालिका का मजाक बनाना बंद करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के प्रचार का स्तर बहुत नीचे गिरा: तावड़े
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, 'विपक्ष के प्रचार का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वो 'मोदी जी मारेगा' की बात कर रहे हैं। देश चाहता है कि आतंकवादी मरे, देश पर हमला करने वाले मरें। लेकिन विपक्ष और कांग्रेस इतना हद तक गिर गया है। लालू जी की बेटी मीसा का कहना है कि मोदी जी को जेल में डाल दिया जाएगा। अरे देश सुनना चाहता है कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा या नहीं। विपक्ष का प्रचार उस स्तर पर है जहां कोई नेताओं को जेल भेजने की बात कर रहा है और कोई मरने की बात कर रहा है।'


पीएम मोदी पर आरजेडी सांसद मीसा भारती के बयान पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी कहते हैं, 'इस बयान से वह अपने पिता की प्रतिज्ञा को हास्यास्पद बना रही हैं।'

यह है मामला
परिवारवाद का जिक्र करते हुए मीसा भारती ने कहा था, 'प्रधानमंत्री जमुई आए लेकिन परिवारवाद पर कुछ नहीं बोले। जब दामाद के लिए वोट मांगने आए तो कुछ नहीं बोला उन्होंने। मेरे परिवार पर यह लोग आरोप लगा रहे हैं जमीन के बदले इन्होंने नौकरी दी। आप लोग ईडी सीबीआई से रेड करवा चंदा दो और काम लो जैसा कार्य करवा रहे हैं। आप लोग इलेक्ट्रॉल बांड पर क्यों नहीं जवाब दे रहे हैं। इंडी गठबंधन सरकार बनती है तो पीएम से लेकर भाजपा के सभी नेता जेल के अंदर होंगे।' मीसा भारती ने कहा था कि इस बार पाटलिपुत्र की जनता नहीं चुकेगी। इन्होंने दो बार जनता ने भाजपा को मौका देकर सबकुछ देख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed