फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar opposition alliance offers RLSP four seats

महागठबंधन में रालोसपा को मिल सकती हैं चार लोकसभा सीट

Thu, 03 Jan 2019 03:25 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 03 Jan 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
Bihar opposition alliance offers RLSP four seats

बिहार में विपक्ष का महागठबंधन पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ाने के लिए राजी हो गया है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी को भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए में दी जा रही महज दो सीटों से दोगुने पर चुनाव लड़ने का मौका महागठबंधन में मिलेगा।

विज्ञापन


रालोसपा नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ रांची में हुई कुशवाहा की मुलाकात के बाद सीटों की संख्या तय हो चुकी है। इस मसले पर महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस भी सहमत है।
विज्ञापन


महागठबंधन में चौथी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) है। रालोसपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कौन सा दल किस सीट पर लड़ेगा, इसकी औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को खरमास का अशुभ महीना खत्म होने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने रालोसपा को कुशवाहा की मौजूदा काराकत सीट के अलावा मोतीहारी और गोपालगंज भी उनकी पार्टी के हिस्से में आ सकती है। रालोसपा दासाई चौधरी को गोपालगंज से और अपने महासचिव एम. आनंद को मोतीहारी से उतार सकती है। अपनी चौथी सीट के तौर पर रालोसपा उजियारपुर की मांग करेगी, जहां से वह वर्तमान में सीतामढ़ी सीट से अपने सांसद राम कुमार शर्मा को उतार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed