{"_id":"5974f3394f1c1b4d608b47e9","slug":"bihar-mla-chandrashekhar-tells-cbi-is-working-not-like-a-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के विधायक ने तोते के बाद CBI को दिया नया नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू के विधायक ने तोते के बाद CBI को दिया नया नाम
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Prof. Chandrashekhar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतीश सरकार में मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने सीबीआई को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ना तो तोता रही ना ही कुत्ता। चंद्रशेखर ने कहा कि 'बीजेपी के लोग यूपीए के जमाने में सीबीआई को तोता बताते थे लेकिन अब क्या हो गया अब तो सीबीआई कुत्ता भी नहीं रही।' मधेपुरा से आरजेडी के विधायक और आपदा प्रबंधन मंत्री ने पटना में एक बैठक को संबोधित करने के दौरान ये बाते कही।
विज्ञापन
मंत्री ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को ऐसे मुश्किल वक्त में साथ देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि लालू और उनका परिवार अगर जेल भी चला जाता है तब भी वे 27 अगस्त को होने वाली बीजेपी भगाओ देश बचाओ रैली में लालू की तस्वीर लगाकर रैली करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव कोई नाइट वॉचमैन नहीं हैं बल्कि राजनीति में उनका दिग्गज नेता होना बीजेपी को परेशान कर रहा है क्योंकि बीजेपी 27 अगस्त को होने वाली रैली से पूरी तरह घबरा गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के अलग-अलग मामलों पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। बता दें कि लालू के दामाद शैलेश कुमार और उनकी बेटी मीसा भारती के ठिकानों पर सीबीआई और ईडी ने छापेमारी की थी और इसी छापेमारी को लालू ने बीजेपी की बदले की भावना करार दिया है।