बिहार: मगध एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, ट्रेन में अफरा-तफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में रेलव कर्मचारियों ने लोकोमोटिव इंजन को ट्रेन से अलग किया। फिलहाल किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे चीफ के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि 'ट्रेन में मौजूद सभी यात्री और सभी बोगियां सुरक्षित हैं। लोकोमोटिव इंजन में आग लगने के बाद उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया है।'
वहीं दूसरी तरफ ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने बताया कि 'ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और इसमें कम से कम नुकसान हुआ।'
Bihar: Locomotive engine of New Delhi-Islampur Magadh Express caught fire earlier today in Danapur division. Fire was later extinguished after engine was detached from train, no damage to life reported. Passengers say, 'there was minimum damage due to prompt action by the driver' pic.twitter.com/5i34hS7V6g
— ANI (@ANI) January 15, 2018