फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar ki beti has been nominated only to lose? CM Nitish Kumar

राष्ट्रपति चुनावः नीतीश का सवाल-क्या बिहार की बेइज्जती के लिए 'बेटी' को बनाया उम्मीदवार?

Sat, 24 Jun 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 24 Jun 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
Bihar ki beti has been nominated only to lose? CM Nitish Kumar
मीरा को हारने के लिए विपक्ष ने बनाया प्रत्याशी: नीतीश कुमार - फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी तरफ से बिहार के निवर्तमान राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए दिया गया समर्थन सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले को राजनीति से न जोड़ा जाए। आरजेडी और जेडीयू के अलावा बीजेपी के साथ रहते हुए भी कई बार हमने अलग अलग मुद्दों पर अलग अलग निर्णय लिए हैं। दरअसल, लालू यादव ने कहा था कि नीतीश अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। इस दौरान नीतीश कुमार मीरा कुमार की उम्मीदवारी को लेकर विपक्षी दलों पर हमलावर भी दिखे। उन्होंने दो टूक कह दिया कि मीरा कुमार को हराने के लिए ही विपक्ष की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि अंजाम सभी को पता है।
विज्ञापन


लालू का दावा राष्ट्रपति चुनाव में जीतेंगी मीरा कुमार, नीतीश से समर्थन की करेंगे अपील
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने रामनाथ कोविंद को समर्थन करने पर कहा कि ये हमारी पार्टी की ओर से लिया गया फैसला है। पर ये पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है। इस फैसले पर पूरी पार्टी सर्वसम्मत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: बिहार की दलित 'बेटी' बनाम यूपी के दलित 'बेटे' के बीच फंसे नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू ने पहले भी अपने सहयोगियों से इतर राय रखी है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव के समय जेडीयू और बीजेपी बिहार में सरकार चला रही थी, पर हमनें यूपीए के कैंडिडेट और मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया था।
नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मीरा कुमार को हराने के लिए ही राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि 'बिहार की बेटी' को हार पक्की होने के बावजूद उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही कहा कि वो मीरा कुमार की इज्जत करते हैं।
गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से पहले बिहार के राज्यपाल थे। इस दौरान राज्य सरकार और राज्यपाल भवन में संबंध बेहतर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed