{"_id":"5f94bdcd68be416092162f3c","slug":"bihar-election-sitharaman-said-that-completely-promise-of-free-corona-vaccine-is-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: सीतारमण बोलीं, पूरी तरह सही है मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार चुनाव: सीतारमण बोलीं, पूरी तरह सही है मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा
Sun, 25 Oct 2020 05:20 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के बिहार चुनाव घोषणा-पत्र में मुफ्त कोरोना के टीके के वादे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचना के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस वादे को सही ठहराया है। वित्त मंत्री ने शनिवार को कहा, यह घोषणा बिल्कुल ठीक है और पार्टी इस बात की घोषणा कर सकती है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह घोषणा-पत्र में किया गया एलान है। एक दल इस बात की घोषणा कर सकता है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहता है। बिल्कुल वही घोषणा की गई है। स्वास्थ्य राज्य का विषय है। यह पूरी तरह सही है। वित्त मंत्री ने कहा कि हर दल अपने घोषणा-पत्र में यह बताता है कि सत्ता में आने पर वह क्या करना चाहता है। बिहार विधानसभा के लिए चुनाव तीन चरणों में होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीतारमण ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा पत्र जारी किया था। दस्तावेज में मुख्य रूप से किए गए वादों में भगवा पार्टी के सत्ता में फिर आने पर राज्य के लोगों को मुफ्त में कोविड का टीका लगाया जाना भी शामिल है।
विज्ञापन