{"_id":"5fab19778ebc3e9be418d9c6","slug":"bihar-election-results-prime-minister-modi-s-victory-says-chirag-paswan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री मोदी की जीत: चिराग पासवान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री मोदी की जीत: चिराग पासवान
Wed, 11 Nov 2020 04:21 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
बिहार चुनाव परिणाम 2020
- फोटो : PTI
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विजय” करार दिया और कहा कि लोगों ने उनपर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
लोजपा ने चुनाव में केवल एक सीट जीती है और कई सीटों पर जदयू को हराने में भूमिका निभाई है। पासवान ने ट्वीट किया कि उन्हें गर्व है कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए झुकी नहीं।
विज्ञापन
बिहार की जनता ने आदरणीय @narendramodi जी पर भरोसा जताया है।जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है।यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है।
विज्ञापन विज्ञापन— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 10, 2020
उन्होंने कहा कि लोजपा के सभी उम्मीदवारों ने अपने दम पर बिना किसी गठबंधन के संघर्ष किया। पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है। वह चुनाव में ‘बिहार पहले बिहारी पहले’ के नारे के साथ उतरी थी। वह हर जिले में ताकतवर होकर उभरी है। इससे पार्टी को भविष्य में फायदा होगा।
लोजपा ने बिहार विधानसभा में 140 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये थे और उसे 5.68 प्रतिशत मत मिले।