{"_id":"5faa3ac9a98c053f5e53febf","slug":"bihar-election-result-2020-udit-raj-of-congress-raises-question-on-evm-ask-why-not-it-can-be-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव परिणाम: उदित राज का सवाल, पूछा- सैटेलाइट नियंत्रित हो सकती है तो ईवीएम क्यों नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार चुनाव परिणाम: उदित राज का सवाल, पूछा- सैटेलाइट नियंत्रित हो सकती है तो ईवीएम क्यों नहीं
Tue, 10 Nov 2020 12:49 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता उदित राज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक सभी सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं, जिनमें भाजपा-जदयू का एनडीए गठबंधन 132 सीटों पर आगे चल रहा है और उसे पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन 98 सीटों पर आगे है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती?
विज्ञापन
उदित राज ने मंगलवार को ईवीएम पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, 'जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?'
विज्ञापन
जब मंगल ग्रह &चाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती ?
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) November 10, 2020
विज्ञापन
फिलहाल ऐसा है रुझान
गौरतलब है कि बिहार में अब तक सभी 243 सीटों पर रुझान आ चुका है। इसमें एनडीए 132 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 98 सीटों पर आगे है। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा 4 और अन्य दल 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अगर राजनीतिक दलों की बात करें तो भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह 73 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर राजद है, जिसने 60 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जदयू 49 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस की झोली में 21 सीटें जाती नजर आ रही हैं। हालांकि, वामपंथी दलों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 29 सीटों पर लड़ाई लड़ी थी और वह 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा वीआईपी 7 सीटों पर आगे है।