फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar election 2020 Sanjay Raut says Shiv Sena will contest 30-40 seats in Bihar

Bihar election 2020: संजय राउत बोले- बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना 

Mon, 05 Oct 2020 11:01 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 Sanjay Raut says Shiv Sena will contest 30-40 seats in Bihar
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना भी चुनावी ताल ठोंकने की तैयारी में है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य ने कहा कि एक दो दिन में तय होगा कि पार्टी राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘बिहार में हमारे लोग 50 सीटों पर (चुनाव) लड़ना चाहते हैं। हम कह रहे हैं कि हमें 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।’
विज्ञापन



यह पूछने पर कि क्या शिवसेना बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव मैदान में उतरने पर उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी, राउत ने कहा, ‘देखते जाइए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत ने कहा कि ‘मैं बिहार जाउंगा। मैं बिहार पहुंचने के बाद इसका जवाब दूंगा।’ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने के बाद से ही गुप्तेश्वर पांडेय शिवसेना के निशाने पर हैं। महाराष्ट्र की शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की गठबंधन सरकार पांडेय की टिप्पणी को लेकर लगातार उनकी आलोचना करती रही है।

बिहार पुलिस बल के प्रमुख रहते हुए पांडेय ने राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। गुप्तेश्वर पांडेय ने पिछले महीने पुलिस प्रमुख के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल हो गए हैं।


बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में 28 अक्तूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होना है। वोटों की गिनती और साथ-साथ परिणामों की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed