{"_id":"5faa24cc8ebc3e9bbc066d87","slug":"bihar-election-2020-bjp-changes-sur-says-we-are-not-elder-or-younger-brothers-we-are-twins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election Results 2020: 'बड़े भाई-छोटे भाई' नहीं, हम नीतीश के 'जुड़वां भाई'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election Results 2020: 'बड़े भाई-छोटे भाई' नहीं, हम नीतीश के 'जुड़वां भाई'
Tue, 10 Nov 2020 11:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Election Result 2020 Latest: भाजपा की भाषा समय के साथ अपना रंग ले रही है। अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(जदयू) बिहार में भाजपा के 'बड़े भाई' रहे हैं, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उनकी पार्टी पिछड़ती दिखाई दे रही है। जब इससे जुड़ा सवाल पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'हम जुड़वां भाई' हैं।
विज्ञापन
हुसैन ने कहा कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें कोई बड़ा या छोटा भाई नहीं है, बल्कि हम जुड़वां भाई हैं। गौरतलब है कि सीटों के बंटवारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा भाजपा के साथ 'बड़े भाई' के संदेश को वरीयता देते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भी इस सांकेतिक संदेश को देने के लिए जदयू ने अपने खाते में 122 सीटें रखी और भाजपा को 121 सीटों से संतोष करना पड़ा। समझा जा रहा है कि मौजूदा विधानसभा नतीजे में भाजपा को जदयू से अधिक सीटें मिल सकती हैं। ऐसा हुआ तो आगे नीतीश कुमार को बड़े भाई का दर्जा खोना पड़ सकता है। वह जुड़वां भाई से धीरे-धीरे 'छोटे भाई' के दर्जे पर भी आ सकते हैं।
विज्ञापन