फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election 2020 : Complete Profile And Details Of Two CM Candidates Nitish Kumar And Tejaswi Yadav

भारतीय नेताओं में नीतीश कुमार का बड़ा नाम, तेजस्वी भी हैं क्रिकेट व सियासत के जुनूनी

Tue, 10 Nov 2020 11:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 10 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : Complete Profile And Details Of Two CM Candidates Nitish Kumar And Tejaswi Yadav
नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala

करीब 15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे नीतीश कुमार समकालीन भारतीय नेताओं में बड़ा नाम हैै। वह फरवरी 2015 से तीसरा कार्यकाल संभाल रहे हैं। इससे पूर्व वह 2005 से 2014 तक भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे अटल सरकार के दौरान केंद्र में भी मंत्री रहे हैं। उनके प्रतिस्पर्धी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव क्रिकेट के पिच से निकल कर अब सियासी पारी खेल रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें सीएम की कुर्सी कब नसीब होती है। 

विज्ञापन


विकास कार्य पहचान बने
नीतीश कुमार जनता दल (युनाइटेड) के संस्थापकों में से हैं। मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनके द्वारा शुरू कराए गए विकास कार्य उनकी लोकप्रियता का सबब बने। उन्होंने बिहार में सालों से योजनाओं का हिस्सा रहे पुलों, रोड़ के निर्माण कार्य शुरू किया। 100,000 से अधिक स्कूलों में टीचर नियुक्त किए और डॉक्टरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम करना पक्का कराया। इसके साथ ही अपराध पर भी लगाम लगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


2014 में छोड़ी कुर्सी
17 मई 2014 को नीतीश ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद, फरवरी 2015 में वह अपने पद पर वापस लौटे जब राज्य में राजनैतिक संकट गहरा चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़े थे पिता
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के कविराज राम लखन सिंह और परमेश्वरी देवी के यहां हुआ। उनके पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता कांग्रेस से जुड़े थे। जब उन्हें कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला, वह कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी का हिस्सा बन गए।

सियासी इंजीनियरिंग में माहिर

नीतीश कुमार ने वैसे तो पटना की एनआईटी से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है, लेकिन वे सियासी अभियांत्रिकी में माहिर हैं। वे समाजवादी विचारधारा के समर्थक हैं। उन्होंने अपने राजनैतिक पाठ दिग्गज समाजवादी नेताओं जैसे जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया, एसएन सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर और वीपी सिंह से पढ़े हैं। 


 
रेलवे में किए क्रांतिकारी बदलाव
नीतीश कुमार भारत सरकार में रेल मंत्री, भूतल परिवहन और फिर कृषि मंत्री रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, नीतीश कुमार ने रेलवे में क्रांतिकारी बदलाव किए जैसे इंटरनेट टिकिट बुकिंग, टिकिट बुकिंग के लिए काउंटर की संख्या में जबरदस्त इजाफा और इन सबसे बढ़कर तत्काल सुविधा की शुरूआत। नीतीश कुमार के रेल मंत्री कार्यकाल के दौरान ही गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस का कोच जलाने का कांड हुआ था।

निकनेम 'मुन्ना' शराब, सिगरेट से हैं दूर

22 फरवरी 1973 को नीतीश कुमार ने मंजु कुमारी सिन्हा (एक शिक्षिका) से शादी की। उनका निशांत नाम का एक पुत्र हैं, जो बीआईटी मेसरा से ग्रेजुएट है। नीतीश कुमार की पत्नी मंजु कुमारी सिन्हा की 53 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। नीतीश कुमार शराब, सिगरेट का सेवन बिल्कुल नहीं करते। उनका निकनेम 'मुन्ना' है। 

तेजस्वी प्रसाद यादव : जन्मघुट्टी में मिली सियासत
तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को पटना में हुआ। वह भारतीय क्रिकेटर हैं और झारखंड की टीम की तरफ से खेलते हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की नौ संतानों में से एक हैं। उनकी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल दिल्ली से हुई। वह कक्षा नवीं तक पढ़े हैं, लेकिन सियासत उन्हें जन्मघुट्टी में मिली है। वह पिता लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी हैं। 
 
देल्ही डेयर डेविल्स ने चार बार खरीदा
तेजस्वी को आईपीएल में खेलने के लिए देल्ही डेयरडेविल्स ने वर्ष 2008, 2009, 2011 और 2012 में खरीदा था। सूत्रों के अनुसार, उन्हें 30 से 40 लाख रुपये में खरीदा गया था। वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर, अच्छे विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। उनकी प्रतिभा बहुत कम उम्र में ही सामने आने लगी थी जब उनकी माता बिहार की मुख्यमंत्री बनी थीं। वह बॉलिंग में सीम, स्पिन, मीडियम एस, लेग-ब्रेक और ऑफ-ब्रेक कर लेते हैं। वह डीप डाउन बल्लेबाजी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed